सोरों क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुराचार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,सोरों, । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में निजी चिकित्सक ने घर में घुसकर महिला से दुराचार किया। आरोप है कि मुंह में कपडा ठूंसकर घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर मारपीट कर आरोपी फरार हो गया। मामले में पीड़िता की सास ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोरों कोतवाली में दी तहरीर में एक गांव की महिला ने बताया है कि गत 12 मार्च की शाम करीब सवा सात बजे वह अपनी पुत्रवधू, नाती को दवा दिलाने गांव के ही चिकित्सक के पास गई थी। चिकित्सक ने उसकी पुत्रवधू व नाती को घर भेज दिया। वह दुकान पर ही अपनी दवा लेने लगी।
आरोप है कि चिकित्सक उसकी पुत्रवधू के पीछे घर तक पहुंच गया और घर में घुसकर महिला के मुंह में कपडा ठूंसकर दुराचार की घटना को अंजाम दिया। जब वह घर पहुंची तो नाती रोता हुआ मिला। उसने घटना को अंजाम दे रहे आरोपी का विरोध किया। आरोप है आरोपी ने सास-बहू के साथ मारपीट की और धमकी देते हुए फरार हो गया। इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने कार्रवाई की जा रही है। विवाहिता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
घर में घुसकर भाभी के साथ किया दुष्कर्म देवर गिरफ्तार*
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर ने घर में घुसकर भाभी से दुराचार किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि गत 12 मार्च को ढोलना थाना में क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके देवर ने उसे घर में अकेला देखकर बदनीयत से पकड़ लिया और जबरन दुराचार किया।
पुलिस ने बरामद की किशोरी
अमांपुर। कस्बा के एक मोहल्ले से रविवार की रात एक किशोरी घर से चली गई। परिवार के लोगों ने रातभर खोजबीन की। सुराग नही लगने पर परिजन सोमवार की सुबह थाने पहुंचे। थाने पहुंचकर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कासगंज रोड से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।