शर्मनाक एटा के कोचिंग सेंटर में छात्रा के साथ रेप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

शर्मनाक एटा के कोचिंग सेंटर में छात्रा के साथ रेप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । कोचिंग सेंटर में छात्रा से शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। शिक्षक ने जान की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। घटना के बाद से पीड़ित युवती डरी-सहमी रहने लगी। घरवालों के पूछने पर घटना का खुलासा हुआ। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना मलावन के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सैंथरी के पास कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। सेंटर संचालक प्रेमपाल पुत्र रामेश्वर निवासी दलेलपुर थाना मलावन है। चार मार्च को वह कोचिंग सेंटर में कंप्यूटर क्लास लेने गई थी। आरोप है कि संचालक प्रेमपाल ने पीड़िता को अकेला पाकर कोचिंग सेंटर में बंद कर लिया और उससे दुष्कर्म किया। घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद से छात्रा डरी-सहमी रहने लगी। उसके बदले व्यवहार पर घरवालों ने उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती बता दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ देवेन्द्रनाथ मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks