खेत से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट योगेश मुदगल

खेत से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से लौट रही किशोरी से नामजद आरोपी ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गालीगलौज कर धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। मामले में पीड़िता के पिता ने नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में ग्रामीण ने बताया है कि नौ मार्च की शाम पांच बजे उसकी बेटी खेत से लकड़ी लेकर लौट रही थी, तभी गांव के मंजेश पुत्र नेकसे लाल ने उसकी बेटी को बदनीयत से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। चीखपुकार पर पहुंचे उसके भतीजे को भी गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks