कल से कुछ उद्योगों को मिलने वाली सशर्त छूट के संबंध में निर्देश

*लखनऊ -*मुख्यमंत्री योगी जी ने दिये निर्देश

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 11 की बैठक में अधिकारियों को कल से कुछ उद्योगों को मिलने वाली सशर्त छूट के संबंध में निर्देश दिए कि किस तरीके से लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए छूट दी जाए ताकि लॉक डाउन का उद्देश्य प्रभावित ना हो। इस पर 5:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फील्ड के अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री निर्देश देंगे।

*दुसरे राज्यो से आये लोगो की चिन्ता*

मुख्यमंत्री ने दूसरे प्रदेशों से आए करीब पांच लाख प्रवासी मजदूरों की चिंता करते हुए निर्देश दिए कि आगे ग्रामीण क्षेत्रों में उनके लिए रोजगार की संभावनाएं तलाशी जाएं। इसके लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में 4 सदस्य कमेटी बनाने के निर्देश दिए। यह कमेटी ग्रामीण क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर पर अपनी सिफारिश देगी। ताकि मजदूरों का व्यक्तिगत स्वावलंबन हो सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिले।

*गर्भवती महिलाओ के लिये भी चिन्तन*

मुख्यमंत्री ने टीम 11 की बैठक में निर्देश दिए कि हर जिले में बच्चों, किशोरी, कन्याओं और गर्भवती महिलाओं के लिए बाल विकास पुष्टाहार की डोर स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित करें। इसके लिए पुष्टाहार हर जिले में पहुंच चुका है उन्हें लाभार्थियों तक होम डिलीवरी के जरिए पहुंचाने की व्यवस्था करें।

अब यह देखना है कि मुख्यमंत्री जी के आदेश को धरातल पर किस तरह उतारा जायेगा.. पड़ताल जारी रहेगी…

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks