पटियाली में 44 जोड़े बंधे शादी के बंधन में, रिपोर्ट योगेश मुदगल

पटियाली, । मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह योजना के चलते मंगलवार को पटियाली ब्लॉक परिसर में शादी समारोह धूमधाम से हुआ। इस सामूहिक विवाह समारोह में
44 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान नव जोड़े दूल्हे दुल्हन सजधज कर विवाह पांडाल में पहुंचे। यहां नव जोड़ों के साथ उनके परिवारीजन एवं रिश्तेदारों की काफी भीड़ उमड़ी। यहां शादी के बंधन में बंधे नव जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे। सामूहिक शादी समारोह में अतिथि के रूप में नरेन्द्र सिंह प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख पटियाली, सुधीर पाण्डेय जिला समाज कल्याण अधिकारी , डा मनीष वर्मा खण्ड विकास अधिकारी पटियाली व गंजडुंडवारा, डा अजीत कुमार खण्ड विकास अधिकारी सिढ़पुरा उपस्थित रहे। नरेन्द्र सिंह प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख पटियाली के द्वारा उपहार स्वरूप वैवाहिक जोड़ो को सामग्री प्रदान की गयी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस समारोह में विकासखण्ड पटियाली के 24 जोड़े, नगरीय निकाय पटियाली के दो जोड़े, विकासखण्ड गंजडुंडवारा के आठ जोड़े, नगरीय निकाय गंजडुंडवारा का एक जोड़ा, विकासखण्ड सिढ़पुरा के नौ जोड़े। शामिल हुए।