तेरहवीं के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

तेरहवीं के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। तेरहवीं के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हमारे अलीगंज संवाददाता के मुताबिक थाना जसरथपुर के गांव नगला नया निवासी राजीव (26) पुत्र रामसरन सिंह शनिवार रात बाइक से अलीगंज से गांव लौट रहे थे। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि राजीव की मां का देहांत हो गया था। दो दिन बाद तेरहवीं थी। जिसके कार्ड बांटने के लिए वह अलीगंज गया था। देर रात गांव लौट रहे थे। अलीगंज मार्ग स्थित गांव अकबरपुर कोट पीपल मंदिर के पास पहुंचे। वही पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। बाइक के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने ग्रामीणों की मदद से घायल को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर देख घायल हो हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।

आशाकी निकाली गोली

एटा। आशा कार्यकत्री को गोली मारकर घायल करने के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। रिपोर्ट घायल महिला के भाई ने दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश लगातार जारी है।
शनिवार रात को आगरा में चिकित्सकों ने महिला का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद महिला के सिर से गोली निकाली गई है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बताया जा रहा है कि सिर पर रखकर गोली मारी गई है। जिसके कारण ज्यादा फैलाव नहीं हो सका है। सिर में गोली दिखाई दे रही है। शनिवार को आशा कार्यकत्री अर्चना पत्नी मनोज निवासी मानपुर कोतवाली देहात को आरोपी मुकेश निवासी लख्मीपुर अमांपुर कासगंज ने मोहल्ला पीपल अड्डा स्थित किराएं के कमरे पर बुलाकर गोली मारी थी। कमरे में गोली मारकर भाग गया था। मामले में घायल महिला के भाई सत्येन्द्र निवासी नगला चक थाना पटियाली कासगंज ने आरोपी मुकेश के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ नगर डा. सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।

युवती लापता, अपहरण का आरोप

एटा। सकीट में ब्यूटीपार्लर जाने की कहकर निकली युवती लापता हो गई। भाई ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्टकराई है। पुलिस नेतलाश शुरू कर दी है।
सकीट संवाददाता के मुताबिक थाना सकीट के एक मोहल्ला निवासी भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 फरवरी को बहन ब्यूटी पार्लर जाने कहकर घर से निकली थी उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। घर न लौटने पर घरवालों ने काफी तलाश किया। युवती का पता नहीं चल सका है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी सोनू निवासी कायमगंज फर्रुखाबाद बहन को भगा ले गया है। बहन के अपहरण का आरोप लगाया है। सकीट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेटी हुई लापता, अज्ञात में रिपोट

एटा। थाना रिजोर के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 15 फरवरी को बेटी घर से निकली थी उसके बाद से घर पर लौटी ह। पिता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आज तीन घंटे बाधित रहेगी बत्ती

एटा। रविवार को विद्युत वितरण नगरीय खंड एसडीओ प्रथम योगेश कुमार ने बताया कि आगामी होली के त्यौहार एवं गर्मी के दिनों में निर्वाध बिजली आपूर्ति देने के लिए 27 फरवरी को शहर के ठंडी सड़क बिजलीघर पर अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। जिसके चलते पूर्वान्ह 11 से दोपहर 02 बजे तक बिजलीघर के तहत आने वाले सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

अलीगढ़ में हादसे में युवक की मौत

अलीगढ़/लोधा। थाना क्षेत्र के गांव जतनपुर चिकावटी के पास बैंड में धक्का लगा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौत हो गई। जिला एटा के गांव अवागढ़ निवासी जावेद (35) पुत्र नूर मोहम्मद शादियों में बैंड पर काम करता था। शनिवार रात को खेरेश्वर हाईवे स्थित जतनपुर चिकावटी के पास बारात चढ़त के दौरान बैंड में पीछे से धक्का लगा रहा था। तभी पीछे से अज्ञात वाहन टक्कर मार दी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks