20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना को० जरवा पुलिस द्वारा कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर । पुलिस अधीक्षक *केशव कुमार* द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *नम्रिता श्रीवास्तव* व *क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर* के पर्यवेक्षण में तथा *थानाध्यक्ष दुर्विजय* के कुशल नेतृत्व मे-

चंदन प्रसाद व का० ध्रुवचंद ग्राम जनकपुर में क्षेत्र भ्रमण हेतु मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास खबर मिली की एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब लेकर प्राथमिक विद्यालय जनकपुर की तरफ आ रहा है मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास कर तत्काल मौके पर पहुंच कर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त 1. * महादेव सिंह पुत्र ठगई सिंह उम्र करीब 55 वर्ष निवासी दत्तपुर थाना को0 जरवा जनपद बलरामपुर* को एक प्लास्टिक की बोरी में प्लास्टिक की पन्नियों में कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ प्राथमिक विद्यालय जनकपुर थाना को० जरवा जनपद बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया तथा थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 13/23 धारा 60(1) Ex. Act पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
महादेव सिंह पुत्र ठगई सिंह निवासी दत्तपुर थाना को0 जरवा जनपद बलरामपुर

बरामदगी का विवरणः
एक प्लास्टिक की बोरी में प्लास्टिक की पन्नियों में कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1-का० चंदन प्रसाद
2.का0 ध्रुवचंद

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks