
नि, प्र,मंनगवा-भारतीय किसान संघ का धरना प्रदर्शन 20 वेंदिन भी रहा जारी
अधिवक्ता संघ मंनगवां पत्र जारी कर उतरा समर्थन में,
एसडीएम मंनगवा पंहुचे धरना स्थल पर नही मना पाए किसानों को।
भारतीय किसान संघ जिला इकाई रीवा के आवाहन पर विभिन्न तहसीलों पर किसानों का धरना प्रदर्शन निरंतर जारी है आज 20 दिन बीत चुके हैं किंतु शासन प्रशासन की तरफ से ऐसी कोई पहल नहीं की गई जिससे किसानों की समस्याओं का हल निकल सके जिस कारण किसानों का आंदोलन लगातार जारी है आज एसडीएम मंनगवा धरना स्थल पहुंचकर किसानों से बातचीत किया जिसमें किसानों को सिर्फ बहला-फुसलाकर धरना समाप्त करने का प्रयास किया जिससे किसानों ने एसडीएम महोदय के अनुरोध को ठुकरा दिया और मांग की गई जब तक धरातल पर ठोस कार्यवाही नहीं की जाती तब तक उक्त क्रमिक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा क्योंकि पूर्व में भी इसी तरह आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त कराया गया और कोई भी कार्यवाही नहीं हुई जिस कारण संगठन इस बार जब तक कार्यवाही धरातल पर नहीं हो जाती तब तक किसान आंदोलन से हटने वाले नहीं हैं साथ ही रीवा जिले कीहर तहसील ईकाई ने प्रस्ताव किया था कि उक्त आंदोलन को बड़ा स्वरूप प्रदान किया जाए जिसकी रूपरेखा भी किसानों द्वारा मनाई जा चुकी है और आने वाले समय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा,
आज के धरना प्रदर्शन में तहसील इकाई मंनगवा के अध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा अधिवक्ता संघ मंनगवां के उपाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता एसके तिवारी मंगलेश्वर तिवारी सोनू राल्ही उग्रसेन तिवारी वीरेंद्र पटेल अरुण द्विवेदी अभिलाष पांडे विद्याधर द्विवेदी सुशील शुक्ला प्रभाकर मिश्रा सहित दर्जनों की शान रहे उपस्थित।
उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी हर्ष नारायण गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।