
एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त चोरी के माल सहित गिरफ्तार।
घटना का विवरण:-
दि0 19/02/2023 को वादी श्री मुश्तकीम पुत्र श्री फैज मोहम्मद निवासी मोहल्ला मेवातियान कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा इस आशय की लिखित सूचना दी कि उनकी टायर पंचर की दुकान (खोखा) को पीछे से काटकर अज्ञात चोरो द्वारा 01 रिम(ट्रक की), 02 जैक प्रेशर, 01 ड्रम, 04 मशीन गोटी चोरी कर ली गई हैं। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मुअस0– 38/2023 धारा 380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी एवं अनावरण-
दि0 20.02.2023 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना अलीगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित 02 चोर वीरू गिहार पुत्र पप्पू कुमार व अमित कुमार पुत्र मंगूलाल निवासीगण मो0 काजी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा को प्रात: करीब 7.32 बजे कैल्ठा चौराहा थाना अलीगंज एटा से चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- वीरू गिहार पुत्र पप्पू कुमार मो0 काजी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा
2- अमित कुमार पुत्र मंगूलाल निवासी मो0 काजी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा
बरामदगी
- 04 मशीन गोटी
- 02 जैक प्रेशर
- 01 ड्रम
- 01 रिम(ट्रक की)
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल
1- उपनिरीक्षक विजय सिंह
2- आरक्षी मनीष कुमार
3- आरक्षी पंकज कुमार।