सोरों में होटल में आग लगने से चीखपुकार और भगदड़

सोरों में होटल में आग लगने से चीखपुकार और भगदड़
आग की लपटों से घिरता देख होटल में मौजूद लोगों में फैली दहशत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,सोरों, । कस्बा के निजी होटल में रविवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों से घिरता देख होटल में मौजूद परिवार के सदस्यों में चीखपुकार मच गई। जानकारी पर पहुंचे पुलिस व दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाल लिया। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच कर रही है।

घटना रविवार की सुबह करीब दस बजकर पांच मिनट की है। मोहल्ला चंदन चौक निवासी रवि गोस्वामी पुत्र योगेश गिरि के कासगंज गेट स्थित होटल गोस्वामी में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने धीरे-धीरे होटल में रखे सामान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। होटल में आग की जानकारी जैसे ही कर्मचारियों व होटल में रह रहे होटल स्वामी के परिवारीजनों को हुई तो चीखपुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को भी अवगत कराया। कोतवाली से इंस्पेक्टर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग के बीच फंसे परिवार के लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। मौके पर पहुंची दमकल ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मामले में होटल स्वामी रवि गोस्वामी ने तहरीर देकर होटल में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

हो सकता था बड़ा हादसा

सोरों। आग को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। लोगों की मानें तो गनीमत रही कि कस्बा के कासगंज गेट स्थित होटल गोस्वामी में रविवार की सुबह अचानक लाग लगी और पुलिस व दमकल कर्मियों ने समय से आग पर काबू पा लिया। यदि यह घटना एक दिन पूर्व महाशिवरात्रि पर्व या सोमवार को सोमवती अमावस्या के दिन हो जाती तो यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं की अधिक संख्या रहती और ऐसे में आग के दौरान कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।

रविवार की सुबह 11 बजे सोरों कोतवाली में क्षेत्र के होटल गोस्वामी में आग लगने की जानकारी मिली। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। होटल के अंदर से सभी व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों ने भी मौका मुआयना कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-जितेंद्र कुमार दुबे, एएसपी कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks