
युवती को जबरन ले गया युवक, सात को आनी है बारात
एटा,मारहरा। युवक एक युवती को भगा ले गया। बेटी के पिता ने आरोपी युवक और उसके मां-बाप के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार बरामद की है। भाई ने तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना मारहरा के एक गांव निवासी भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 26 जनवरी को आरोपी केशव निवासी निवासी जाहिदपुर थाना मारहरा मां-बाप के सहयोग से बहन को भगा ले गया है। युवती की सात फरवरी को बारात आनी है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
मारहरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को क्षेत्र से कार बरामद कर ली है। एसओ मारहरा सतपाल सिंह का कहना है कि युवती को तलाश किया जा रहा है। संभावित जगहों पर दविश दी गई है। आरोपी की कार भी बरामद कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।