वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अनिल सक्सेना गणतंत्र दिवस समारोह में हुए सम्मानित,

कैसे शुरू हुआ सफर, जरूर पढ़िए शुरू से अब तक

राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अनिल सक्सेना गणतंत्र दिवस समारोह में हुए सम्मानित,
राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अनिल सक्सेना
गणतंत्र दिवस समारोह में हुए सम्मानित

प्रदेशभर में पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में सृजनात्मक कार्यो के लिए मंत्री, कलेक्टर और एस.पी.ने किया सम्मान

चित्तौड़गढ़ । प्रदेशभर में पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में सृजनात्मक कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिए सेमिनार, व्याख्यान, संगोष्ठी, कार्यशालाओं और परिचर्चाओं के आयोजन के उपलक्ष्य में गुरूवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अनिल सक्सेना को सम्मानित किया गया ।

राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के संस्थापक अध्यक्ष अनिल सक्सेना का सम्मान राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल और एस.पी. राजन दुष्यंत ने प्रशस्ति पत्र देकर किया ।

स्वाधीनता दिवस-2011 को भी जिला कलक्टर ने किया था सम्मानित

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं पत्रकारों की समस्याओं के निदान करवाने के उपलक्ष्य पर वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अनिल सक्सेना का सम्मान स्वाधीनता दिवस समारोह-2011 को तत्कालीन जिला कलेक्टर रवि जैन ने भी किया था ।

दो दशक पूर्व चित्तौड़गढ़ से शुरू किया पत्रकार कार्यशालाओं के आयोजन का सिलसिला

दिल्ली में एक समूह के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण अखबार में काम करते हुए अनिल सक्सेना को राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष इशमधु तलवार ने चित्तौड़गढ़ जिला संयोजक मनोनीत किया। साल 2003 में एक पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया और 2004 में सक्सेना के संयोजन में इशमधु तलवार की अध्यक्षता, चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आशुतोष गुप्त के मुख्य आतिथ्य और एस.पी. सहित अतिरिक्त जिला कलक्टर और पत्रकारों की उपस्थिति में श्री सांवलिया जी धर्मशाला में पत्रकार कार्यशाला का आयोजन किया। यह चित्तौड़गढ़ जिले की पहली पत्रकार कार्यशाला थी। इस पत्रकार कार्यशाला में युवा पत्रकारों को सीखने का मौका मिला।

आईएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष के.विक्रमराव को स्टेट गेस्ट बनाकर चित्तौड़ बुलाया

सी.एन.एन. के विशेष संवाददाता रहते हुए अनिल सक्सेना ने साल 2008 में आईएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार के.विक्रमराव को चित्तौड़गढ़ में होटल पùिनी में आयोजित पत्रकार कार्यशाला और व्याख्यान कार्यक्रम में आमंत्रित किया । तत्कालीन सरकार ने राजस्थान में के.विक्रमराव को स्टेट गेस्ट बनाया । दो चरण में हुए कार्यक्रम के व्याख्यान में के.विक्रमराव, वरिष्ठ पत्रकार इशमधु तलवार के साथ जिला कलेक्टर डाॅ. पी.एल.अग्रवाल सम्मिलित हुए तो दूसरा चरण सीजेएम अतुल कुमार सक्सेना के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिलेभर के पत्रकारों के साथ ही उदयपुर, भीलवाड़ा और जयपुर के पत्रकारों ने भी भाग लिया।

दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकारों को चित्तौड़गढ़ सेमिनार में बुलाया

साल 2011 में अनिल सक्सेना के द्वारा होटल पùिनी में आयोजित पत्रकार सेमिनार में दिल्ली से मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी खबर के संपादक अतुल अग्रवाल और भड़ास -4 मीडिया के संपादक यशवंत सिंह को आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर रवि जैन के मुख्य आतिथ्य और वरिष्ठ पत्रकार इशमधु तलवार की अध्यक्षता में जिलेभर के पत्रकार,साहित्यकार और प्रबद्वजन सम्मिलित हुए । जिले के कई पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

चित्तौड़गढ़ में हुए तीनों कार्यक्रमों में जिला कलेक्टर ने लिया भाग

साल 2004 में श्री सांवलिया जी धर्मशाला में आयोजित पत्रकार कार्यशाला में तत्कालीन जिला कलक्टर आशुतोष गुप्त ने भाग लिया। साल 2008 में होटल पùिनी में आयोजित पत्रकार व्याख्यान में तत्कालीन जिला कलेक्टर डाॅ.पी.एल.अग्रवाल ने भाग लिया और साल 2011 में होटल पùिनी में आयोजित पत्रकार सेमिनार कार्यक्रम तत्कालीन जिला कलेक्टर रवि जैन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष और डीपीआर मिनिस्टर की मौजूदगी में जयपुर में किया आयोजन

वायस ऑफ इंडिया न्यूज चैनल में सीओओ रहते हुए अनिल सक्सेना ने उदयपुर में भी पत्रकार कार्यशाला का आयोजन किया । साल 2011 में राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के जयपुर पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित मीडिया सम्मेलन में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह, डीपीआर मिनिस्टर जितेन्द्र सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के तत्कालीन आयुक्त आईएएस के.एल.मीणा, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीणचन्द्र छाबड़ा, वरिष्ठ पत्रकार वीर सक्सेना, राजस्थान साहित्य अकादमी के तत्कालीन अध्यक्ष वेदव्यास सहित सैकड़ों पत्रकार और साहित्यकारों ने भाग लिया।

2011 के बाद से पूरे प्रदेश में जारी है मुहिम

वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अनिल सक्सेना के नेतृत्व और मार्गदर्शन में 2011 के बाद अब तक दिल्ली सहित प्रदेश के जयपुर, अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, धरियावद, चित्तौड़गढ़, कोटा, जोधपुर, भरतपुर, अलवर, जैसलमेर, माउन्ट आबू, दौसा, उदयपुर सहित विभिन्न जिलों में पत्रकारिता और साहित्यिक सेमिनार,व्याख्यान,गोष्ठियां और परिचर्चाओं का आयोजन किया गया है। अभी प्रदेश के दिंवगत पत्रकार, लेखक और साहित्यकारों की स्मृति में परिचर्चा कार्यक्रम और ‘लेखक की बात‘ कार्यक्रम प्रदेशभर में जारी है।

मुख्यमंत्री सहित मंत्री, सांसद, विधायक, आईएएस और आईपीएस ने प्रशंसा की

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक डाॅ. सतीश पूनियां, कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, सांसद सी.पी.जोशी, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद श्रीचन्द कृपलानी, आयुक्त राजस्थान फाउंडेशन धीरज श्रीवास्तव, चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत आदि ने संस्थापक अध्यक्ष अनिल सक्सेना को पत्र लिखकर कार्यक्रमों की प्रशंसा की है।

सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक और साहित्य अकादमी ने भी सराहा

राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक पुरषोत्तम शर्मा और राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डाॅ. दुलाराम सहारण ने भी पत्रकार और साहित्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो को सराहा।

पत्रकार संगठनों ने भी सराहना की

प्रदेश के पत्रकार संगठन राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष हरीश गुप्ता, आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ और जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने भी अनिल सक्सेना के द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना पत्र के द्वारा की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks