एटा महोत्सव में आज होगा कार्यक्रम, निवेश को लेकर की जाएगी चर्चा
इन्वेस्टर्स समिट से एटा में 14 हजार करोड़ आएगा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । यूपी समिट के तहत एटा में पहली बार 14 हजार करोड़ का निवेश होगा। इसमें कई उद्योग भी लगेंगे। मंगलवार को होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिनभर अधिकारी व कर्मचारी जुटे रहे। यह कारोबार एटा महोत्सव के पंडाल में होगा। कई नए प्रोजेक्ट भी है।
एटा में निवेश करने के लिए बाहर से भी कंपनी आ रही है। इसमें प्रमुख रूप से अभी श्री सीमेंट का नाम सबसे ऊपर है। यह प्रोजेक्ट लगने से एटा के लोगों को लाभ होगा। अभी तक जो निवेशक जिला उद्योग केंद्र को मिले इससे एटा में 6600 से अधिक लोगों को रोजगार भी मिलेगा। एटा के लोगों को अपने ही जिले में कमाने का मौका मिल जाएगा। अच्छा कारोबार करने वालों को सम्मानित किए जाने की भी योजना बताई गई है।
यह हैं बड़े प्रोजेक्ट एटा में जो निवेश होने वाला है, उसमें प्रमुख रूप से श्री सीमेंट नाथ प्राइवेट लिमटेड, अजय चतुर्वेदी की ओर से चिकोरी प्रोसेसिंग, प्रसून वार्ष्णेय चिकोरी प्रोसेसिंग, समीर कृष्ण कोल्ड स्टोरेज, सोनीराम यादव कोल्ड स्टोर, शशी प्रभा आक्सीजन प्लांट, अमित गुप्ता चिकोरी प्रोसेसिंग, सुमित दीक्षित कोल्ड स्टोर, शौरभ जैन मैटन स्क्रैप सर्विस, लवेश गुप्ता आटा-मैदा निर्माण, पीयूष गोयल फूट्स आइटम निर्माण, वैभव गुप्ता फ्रूटस आइटम निर्माण के कारोबार लगाए जा रहे हैं।