
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत गौवंशों से लदे ट्रक को छोड़कर भागने की घटना में वांछित चल रहे पांच शातिर अंतर्जनपदीय गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा कारतूस, नगदी, बांक, रस्सी आदि अन्य सामान तथा घटना में प्रयुक्त एक वैगन-आर कार सहित गिरफ्तार। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 24.01.2023 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा प्रातः 05:45 बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत जावड़ा नहर के पुल पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी तभी एक सफेद रंग की वैगन आर गाड़ी संख्या UP 15 DQ 9270 को रोका गया तो गाड़ी सवार बैरियर तोड़कर नगला बन्दी की तरफ भागे। जिसकी सूचना जावड़ा नहर टीम पुलिस द्वारा पूर्व से नगला बन्दी पर चैकिंग कर रही टीम को दी गयी, नगला बन्दी तिराहे पर पूर्व से चैकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा वैगन-आर सवारों को रोका गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश इसरार पुत्र इमामुद्दीन निवासी खरदौनी थाना इंचौली मेरठ उम्र करीब 36 वर्ष के दाहिने पैर में घुटने से नीचे गोली लगने पर घायल हो गया है, तथा चार अन्य नदीम पुत्र अलीमुर्तज़ा उम्र करीब 20 वर्ष, परवेज उर्फ मोनू पुत्र इमामुद्दीन उम्र करीब 29 वर्ष, अतीक पुत्र अनीस उम्र करीब 31 वर्ष, रहीसुद्दीन पुत्र उस्मान उम्र करीब 55 वर्ष निवासीगण ग्राम खरदौनी थाना इंचौली मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 23.01.2023 को थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत हाईवे पर गुलाबपुर के पास मिले गौवशों से लदे ट्रक को उनके द्वारा ही तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था तथा ट्रक को खराब होने पर पकड़े जाने के भय से मौके से फरार हो गए थे। प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
- इसरार पुत्र इमामुद्दीन उम्र करीब 36 वर्ष
- नदीम पुत्र अलीमुर्तज़ा उम्र करीब 20 वर्ष,
- परवेज उर्फ मोनू पुत्र इमामुद्दीन उम्र करीब 29 वर्ष,
- अतीक पुत्र अनीस उम्र करीब 31 वर्ष
- रहीसुद्दीन पुत्र उस्मान उम्र करीब 55 वर्ष
निवासीगण ग्राम खरदौनी थाना इंचौली मेरठ
मुख्य बिंदु
- अभियुक्तों का एक अंतर्जनपदीय संगठित गिरोह है।
- अभियुक्त शातिर किस्म के गौ तस्कर हैं जो कि गोकशी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
- अभियुक्तों द्वारा गौकसी के लिए लोहे का बाँक, लकड़ी के गट्टे व एलुमिनियम के तार प्रयोग किया जाता हैं।
- अभियुक्तों द्वारा दिनांक 23.01.2023 को गौवशों से लदे ट्रक को तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था
- ट्रक के खराब होने पर पकड़े जाने के भय से अभियुक्तगण थाना पिलुआ क्षेत्रान्तर्गत गुलाबपुर के पास ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गए थे।
- इस सम्बंध में थाना पिलुआ पर मुअस0- 07/23 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवारण अधिनियम व 3/11 पशु क्रुरता निवारण अधिनिमय पंजीकृत किया गया।
1. अभियुक्त इसरार का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 521/18 धारा 420 भादवि थाना इंचौली जिला मेरठ
- मु0अ0सं0 933/17 धारा 323/354 क/498 ए भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना इंचौली जिला मेरठ
- मु0अ0सं0 07/23 धारा 3/5/8/3/11पशू क्रूरता अधि0 थाना पिलुआ जिला एटा
- मु0अ0सं0 28/2023 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना कोत0 देहात एटा
2. अभियुक्त नदीम का आपराधिक इतिहास-
- मुअसं0- 204/18 धारा 147/148/149/307/332/336/353/504 भादवि व 7 सीएलए थाना इंचौली मेरठ
- मुअसं0- 07/23 धारा 3/5/8/3/11पशू क्रूरता अधि0 थाना पिलुआ जिला एटा
- मुअसं0 28/2023 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना कोत0 देहात एटा
3. अभियुक्त परवेज का आपराधिक इतिहास-
- मुअसं0 933/17 धारा 323/354ख/498ए भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना इंचौली मेरठ
- मुअसं0- 07/23 धारा 3/5/8/3/11पशू क्रूरता अधि0 थाना पिलुआ जिला एटा
- मुअसं0 28/2023 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना कोत0 देहात एटा
4. अभियुक्त अतीक का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 212/18 धारा 307/452/504 भादवि थाना इंचौली जिला मेरठ
- मु0अ0सं0 204/18 धारा 147/148/149/336/332/307/353/504/ भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना इंचौली जिला मेरठ
- मु0अ0सं0 07/23 धारा 3/5/8/3/11पशू क्रूरता अधि0 थाना पिलुआ जिला एटा
- मु0अ0सं0 28/2023 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना कोत0 देहात एटा
5. अभियुक्त रहीसुद्दीन का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 541/17 धारा 138 बी विद्युत अधि0 थाना इंचौली मेरठ
- मु0अ0सं0 07/23 धारा 3/5/8/3/11पशू क्रूरता अधि0 थाना पिलुआ जिला एटा
- मुअसं0 28/2023 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना कोत0 देहात एटा
बरामदगी-
- एक गाडी वेगन-आर
- एक तंमचा व एक जिन्दा कारतूस एवं 02 खोखा कारतूस (315 बोर)
- पाँच मोबाईल फोन (02 कीपैड व 03 एन्डराइड)
- दो पर्स व 5080 रुपये
- चार छुरा पशु काटने वाले
- एक बांक लोहा व रस्सी के 10 टूकडे
- एल्मुनियम का तार
- दो लकडी के गठ्ठे
- तराजू व बाँट।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह
- उ0नि0 अश्वनी कुमार
- है0कां0 लोकेन्द्र
- कां0 सतीश
- कां0 चालक बृजेश
- निरीक्षक विनोद कुमार मय इंटेलीजेंस विंग टीम।