मेडिकल कॉलेज में लोग ऑनलाइन भी बना सकेंगे पर्चे
पर्चे ऑनलाइन, एक और लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

मेडिकल कॉलेज में लोग ऑनलाइन भी बना सकेंगे पर्चे
पर्चे ऑनलाइन, एक और लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

एटा, । वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एक पखवाड़ा बाद ऑनलाइन हो जाएगा। उसके लिए डाक बगलिया स्थित बिल्डिंग के दो फ्लोर पर ओपीडी संचालन की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। ऑनलाइन होने के बाद मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के पर्चे ऑनलाइन बनेंगे। वर्तमान में एक रुपये का ऑनलाइन पर्चा बनाया जा रहा है। भविष्य में इसका भी मूल्य बढ़ाए जाने की तैयारी है।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. नवनीत कुमार चौहान ने बताया कि वर्तमान में संचालित हो रही ओपीडी, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, डिजीटल एक्सरे सुविधाएं एक पखवाड़े बाद डाक बगलिया स्थित नई बिल्डिंग में सचालित कराने की तैयारियां चल रही हैं। उसके लिए आठ मंजिला बिल्डिंग के दो फ्लोर पूरी तरह तैयार हो गए हैं। यह दो फ्लोर तैयार होते ही मेडिकल कालेज ऑनलाइन हो जाएगा। दो फ्लोर पर एमसीएच विंग को छोड़कर सभी ओपीडी, चिकित्सा सुविधाओं का संचालन यहीं से होगा। नई बिल्डिंग के दो फ्लोर पर ओपीडी शुरू होने से जनपदवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। मेडिकल कालेज की ओर से नई बिल्डिंग में सीटी स्केन, डेंटल की बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जगह परिवर्तित किए जाने की संभावना को लेकर डेंटल विभाग की मशीनों की स्थापना नहीं हो सकी थी।

एमसीएच विंग के सामने खाली जगह पर लगेगा एलएमयू मेडिकल कालेज प्राचार्य ने बताया कि डाक बगलिया स्थित नई बिल्डिंग को लगने वाले एमएमयू से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए एमसीएच विंग के सामने पुराने भवन को चिह्नित किया गया है। वहां प्लांट लगाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। यह प्लांट लगभग एक माह में लगकर तैयार हो जाएगा।

एमसीएच विंग में ऊपर के फ्लोर ठीक करने का चल रहा कार्य

मेडिकल कालेज प्राचार्य ने बताया कि एमसीएच विंग में ऊपर के फ्लोर तैयार करने का कार्य चल रहा है। यहां पर सभी फ्लोर मिलने पर मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट की चिकित्सा व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा सकेगा। वर्तमान में इस विंग में प्रसव, ऑपरेशन, न्यू बोर्न सिक बेबी केयर यूनिट कार्य कर रही है। इसके साथ ही मदर मिल्क स्टोरेज यूनिट स्थापना की प्रक्रिया चल रही है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks