
एटा।सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 13/1/2023 आपसी मतभेदों के कारण टूटने के कगार पर खड़े एक परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी:– लक्ष्मी उर्फ शिल्पी पुत्री सतीश चंद्र निवासी बढ़ेपुरा थाना मलावन एटा। प्रतिवादी:–विष्णु शर्मा पुत्र दीनदयाल निवासी आलमपुर कठेरा थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़।
आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,काउंसलर संजीव तिवारी,नीलम गुप्ता, पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, म0का0 पूजा मौजूद रहे।