MP में सर्वे के नाम पर कांग्रेस में हो रही वसूली, कमलनाथ के पास पहुंची शिकायत, BJP ने कसा तंज

MP में सर्वे के नाम पर कांग्रेस में हो रही वसूली, कमलनाथ के पास पहुंची शिकायत, BJP ने कसा तंज

मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने को कहा है. दरअसल, उनको शिकायत मिली है कि सर्वे करने के नाम पर पैसे इकट्ठे किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम कोई सर्वे नहीं करा रहे हैं. मैं सब से निवेदन करता हूं कि सावधान रहें.

इस दौरान कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे पर बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्थानीय प्रत्याशियों को टिकट देने में प्राथमिकता दी जाएगी. इसके साथ ही कमलनाथ ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि कई लोग कांग्रेस पार्टी के सर्वे के नाम पर पैसे ऐंठ रहे हैं. कार्यकर्ता उनसे सावधान रहें.

पत्रकारों से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिकायत मिली है कि बहुत सारे लोग सर्वे के नाम पर पैसे इकट्ठे कर रहे हैं. हम कोई सर्वे नहीं करा रहें हैं. मैं सब से निवेदन करता हूं कि सावधान रहें. कोई सर्वे के नाम पर यदि आपके पास आए तो उसे पैसे नहीं दें. यदि कोई कहे कि पीसीसी ने सर्वे करने के लिए कहा है, हाईकमान ने सर्वे करने के लिए कहा है या कमलनाथ ने सर्वे करने के लिए कहा है, तो उस पर भरोसा न करें.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks