कोरोना का अलर्ट जारी सफाई का दिखावा लापरवाही का आलम है। कि ग्रामीण क्षेत्रों में बचाव के उपाय भी नहीं-रिपोर्ट,फैसल सिद्दीकी

बाराबंकी=– फतेहपूर

कोरोना का अलर्ट जारी सफाई का दिखावा लापरवाही का आलम है। कि ग्रामीण क्षेत्रों में बचाव के उपाय भी नहीं

जलभराव संग गंदगी के कारण पनप रहे मच्छर, ग्रामीण आशंकित

सफाई व्यवस्था की पड़ताल

फोटो:=–नगर पंचायत से लेकर ग्राम पंचायतों में फैली महा गंदगी

 

बाराबंकी फतेहपुर अभी कुछ दिन ही पूर्व डेंगू और मलेरिया वायरल फीवर का प्रकोप जैसे-जैसे बढ़ था तो कुछ दिन सफाई व्यवस्था अधिकारियों ने ध्यान दिया लेकिन पहले की भांति फिर सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई

सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना का अलर्ट जारी कर दिया है स्वास्थ विभाग ने मॉकड्रील किया गया वैसे ही ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों में सफाई व्यवस्था चौपट नजर आ रही है। नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों में मच्छरों से बचाव के लिए इंतजाम नहीं हैं
तो मुख्य मार्गों से लेकर आबादी के बीच कूड़े के ढेर और जलभराव के नजारे बने हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए साफ सफाई पर ध्यान देने की सलाह दे रहा है डेंगू का प्रकोप जनपद में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। बाद अब कोरोना का भी सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है लेकिन पंचायती राज विभाग जरा भी गंभीर नहीं दिख रहा। सवाल उठता है कि ऐसे ही हालात रहेंगे तो फिर डेंगू की रफ्तार तेज हो सकती हैं को कैसे रोका जाएगा।

हालांकि अभी कोरोना आशंकितों की संख्या नहीं है फिर भी बचाव के इंतजाम नहीं किए जा रहे।
मंगलवार को कई ग्राम पंचायतों व फतेहपुर नगर पंचायत के वार्डो में पड़ताल की तो नरकीय हालात नजर आए। ग्राम पंचायतों में आबादी के बीच कूड़े के ढेर दिखे तो कहीं जलभराव के नजारे सामने आए। नगर पंचायत के वादों की हालत कुछ कहने के लायक ही नहीं बचे नजारा देखने को मिला नालियां भरी है सफाई की जा रही प्रतिदिन लेकिन सफाई व्यवस्था दिखावे की रही। गंदगी और जलभराव के माहौल के बीच मच्छरों का पनपना लाजिमी है तो फिर डेंगू के डेंगू मलेरिया वायरल फीवर जैसी बीमारियों के फैलने का इंतजार कर रहा है क्या नगर पंचायत। ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी खड़े होते हैं। कोरोना महामारी के बीच डेंगू मलेरिया वायरल फीवर जैसी घातक बीमारियों का इंतजार कर रहा है क्या पंचायती राज विभाग भी यदि नहीं तो फिर पंचायती राज विभाग सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर क्यों नहीं है। क्या विभाग को किसी महामारी फैलने का इंतजार है। बहरहाल, गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो हालात और भी गंभीर बन सकते हैं। इसीलिए पंचायती राज विभाग को गंभीर होने की जरूरत है। बात की जाए सफाई कर्मचारियों की तो फतेहपुर ब्लॉक में 169 सफाई कर्मचारी हैं जिनका महीने का वेतन 62 लाख ₹53000 हजार प्रति महीना सफाई कर्मचारियों को दिया जाता है। फिर भी ग्राम पंचायतों में सफाई के आलम कुछ कहने की बात नहीं। वेतन हार मान लेते हैं लेकिन सफाई करने के लिए ग्राम पंचायत में कभी कदार जाते हैं।जब कभी भी किसी ग्राम पंचायत में डीएम, सीडीओ, बीडीओ, या अन्य जिले के अधिकारियों का निरीक्षण या फिर कोई कार्यक्रम होता है तो सफाई कर दी जाती है बाद फिर कोई उस गांव को देखने तक नहीं जाते हैं सफाई कर्मचारी।

बॉक्स
बोले ग्रामीण।

ग्राम पंचायतों में जब टीम पड़ताल के लिए पहुंची तो ग्रामीणों का कहना है सफाई कर्मचारी कभी आते ही नहीं आते हैं तो महीने में एक या दो बार गांव की सड़कों की सफाई कर निकल जाते हैं नालियां बजबज आ रही है लेकिन सफाई कर्मचारी एक भी नालियों की सफाई करने नहीं आते ।
नाम ना छापने व बताने की शर्त पर एक ग्रामीण ने एक खुलासा कर दिया कई सफाई कर्मचारी सरकारी अधिकारियों की गाड़ी चला रहे हैं। तो कोई ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य कर रहे।

बॉक्स


फोटो विकास खंड कार्यालय के अंदर कूड़े के ढेर।

ग्राम पंचायतों की सफाई व्यवस्था की दूर की बात है खंड विकास अधिकारी कार्यालय के अंदर ही कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं ना तो उन सफाई कर्मचारियों को उनको रुके ढेरों कोई देख रहे हैं ना ही खंड विकास कार्यालय में तैनात अधिकारी।

अधिकारी ने बताया।
पत्रावलीयां तैयार की जा रही हैं निगरानी समिति का गठन कर किया जा रहा है जिससे व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा सफाई व्यवस्थाओं के लिए अलग से निर्देश जारी किया गया (भूषण कुमार डीडीओ।)

फोटो-फतेहपुर(बाराबंकी)।निंदूरा क्षेत्र के सराय शहबाज सरैया गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवतकथा के दूसरे दिन बुधवारको कथावाचक राम जी शास्त्री महाराज ने परीक्षित जन्म की कथा सुनाई।
उन्होंने कहाकि जब राजा परीक्षित माता के गर्भ में थे, उसी समय अश्वत्थामा ने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग परीक्षित की मां उत्तरा के गर्भ पर किया।उन्होंने बतायाकि उत्तरा ने भगवान श्री कृष्ण को पुकारा। भगवानश्रीकृण ने उत्तरा के गर्भ की स्वयं रक्षा की।जब परीक्षित पैदा हुए, उसी समय वह उठकर बैठ गए।जो भी नवजात परीक्षित को उठाकर अपनी गोद में बैठाने का प्रयास करता, वह उदास होकर बैठ जाता। लेकिन जैसे ही श्री कृष्ण ने नवजात परीक्षित को अपनी गोद में उठाया, तो वह जोर जोर से हंसने लगे। विद्वानों ने नवजात शिशु का नाम परीक्षित रखा क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं ही इस बच्चे की मां के गर्भ में रक्षा की थी।
राजा बनने पर परीक्षित ने कलयुग को दंड देने का प्रसंग सुनाते हुए श्री शास्त्री ने कहाकि कलयुग राजा परीक्षित की शरणागति हो गया है इसलिए उसे क्षमा कर दीजिए।कलियुग ने अपने रहने के स्थान को मांगा तो राजा ने चार स्थान दिए। पहला स्थान जुआ क्रीड़ा, दूसरा शराब खाना, तीसरा वैश्य स्थल दिए। तीनों स्थानों के बारे में सुनकर कलयुग ने राजा परीक्षित से कोई अच्छा स्थान प्रदान करने को कहा। इस पर राजा द्वारा भूल से उनके मुख से चौथे स्थान का नाम सोना निकल गया।
कुछ समय पश्चात राजा ने अपने पूर्वजों के मुकुटों को देखना चाहा तो एक मुकुट बहुत सुंदर था जिसको धर्मराज युधिष्ठिर ने छिपा कर रखा था। यह मुकुट जरासंध का था जिसको भीम छीन कर लाया था। राजा ने जैसे की उस सोने के मुकुट को पहना, कलयुग उसकी बुद्धि पर सवार हो गया।राजा जंगल में शिकार को खेलते हुए जंगल में स्थित शमीकऋषि के आश्रम पहुंचा,और अपना स्वागत करवाने को कहा। ऋषि ध्यान में थे। राजा की बुद्धि बिगड़ गई और उसने एक मरे को सांप को ऋषि के गले में डाल दिया,जिससे क्रोधित होकर ऋषि ने परीक्षित को श्राप दे दिया।इस मौके पर आयोजक प्रधान व समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

फोटो-फतेहपुर बाराबंकी।नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व महिला कल्याण एवं बाल विकास के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया गया।
कुर्सी पुलिस टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमणकर महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया।कहाकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन भी संचालित हैं। महिलाओं व बेटियों को अपनी शिकायत बेहिचक दर्ज कराना चाहिए आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।
थाने मेें तैनात महिला आरक्षी पूनम सिंह,मधुबाला, मोनी वर्मा,प्रीति साहू ने ग्राम परसादी पुरवा व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बेटियों को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। महिलाओं और बालिकाओं को वूमेन पावर हेल्प लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा112,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 एवं थाने के सीयूजी नंबर के बारे में बताया।

फोटो-फतेहपुर बाराबंकी। तहसील प्रषासन द्वारा क्षेत्र के ग्राम खिझंना में खलिहान खाते की सुरक्षित जमीन से अतिक्रमणकारियों का पक्का निर्माण जमींदोज करके इस जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया।
बुधवार को उपजिलाधिकारी डा0सचिन कुमार वर्मा के आदेष पर तहसीलदार राहुलसिंह के नेतृत्व में तहसील प्रषासन टीम ग्राम खिझना पहुंची और इस गांव मे स्थित भूमि गाटा संख्या 1331/0.304हे0 खलिहान खाते की सुरक्षित जमीन स्थित है।जिसमें से रकबा 0.204हे0 पर अतिक्रमणकारी सुन्दर, मोहन, हीरालाल पुत्रगण ढोढे, परषुराम पुत्र बुद्धा ने अवैध कब्जा करके इस खलिहान की सुरक्षित जमीन पर अपने पक्के पीलर उठा लिये थे,और इस स्थान पर रिहाइषी मकान तामीर करने की फिराक मे थे।हल्का लेखपाल के द्वारा अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा उनके द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर कार्यवाही की गयी।


फोटो-फतेहपुर (बाराबंकी)। स्थानीय कोतवाली के इंचार्ज कोतवाल रामनरेश यादव ने बुधवार को नेशनल पुलिस मिशन द्वारा राजकीय इण्टर कालेज मे आयोजित संगोष्ठी मे कहा कि छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने छात्रों को आवाहन किया कि वे खुद के साथ-साथ दूसरों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने का कार्य करें इसके लिए वाहन चलाते समय हेलमेट अथवा सील बेल्ट ना पहनने वालों को अवश्य देखें और उनको प्रेरित करें कि वह लगाकर हेलमेट और सीट वेल्ट लगाकर निकले।ऐसा न करने वाले चालको के विरूद्व जुर्माना की कार्यवाही की जायेगी।
ठसके बाद छात्र-छात्राओ ने जागरूकता रैली निकाली जो मुखय मार्गो से गुजरने के बाद कोतवाली पहुॅची जहॉ मौजूद उपनिरीक्षक सतीशकुमार सिंह,समेत कई उपनिरीक्षक व पुलिस जनो अभिवादन किया।

 

ब्यूरो रिपोट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी फतेहपुर बाराबंकी

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks