एआरएम ने भेजा था नई बसों का प्रस्ताव, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एआरएम राजेश यादव ने आठ दिसंबर को अलीगढ़ परिक्षेत्र आरएम शरद सिंह को 22 नई बसों के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसे देखते हुए नई बसों की मंजूरी मिल गई। एआरएम ने बताया कि उन्होंने 22 बसों का प्रस्ताव भेजा है। इसके सापेक्ष डिपो को 22 से 30 बसें मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली रूट पर होगा सभी नई बसों का संचालन
एआरएम ने बताया कि डिपो को मिलने वाली सभी नई बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जाएगा। दिल्ली रूट पर चलने वाली पुरानी बसों को लोकल रूटों पर संचालित किया जाएगा। इससे लोकल रूटों पर कम हो चुकी बसों की पूर्ति हो सकेगी।
नव वर्ष में एटा डिपो को मिलेंगी 22 नई बसें

एटा, । एटा डिपो को नए वर्ष में नई बसों की सौगात मिलने जा रही है। इसकी जानकारी डिपो उच्चाधिकारियों को परिवहन निगम मुख्यालय से प्राप्त हो चुकी है। मिलने वाली सभी नई बसों को दिल्ली एवं लिंक रूटों पर संचालित किया जाएगा। नई बसें मिलने से यात्रियों का सफर सुगम होगा।
एटा डिपो के एआरएम राजेश यादव एवं सीनियर फोरमैन मुजीब खान ने संयुक्त रूप से बताया कि नए साल में डिपो को 22 से 30 नई बसें मिलेगी। सभी बसें बीएस-6 वर्जन की होंगी। जो कि अन्य बसों से काफी सुविधाजनक होंगी। इसके साथ ही बसों में पैनिक बटन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि डिपो को छह वर्ष से अधिक समय बाद इतनी बड़ी संख्या में बसें मिल रही हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में तीन कुंभ शटल बसें मिलने के साथ बीते महीने नवंबर में दो नई बसें मिली थीं। नवंबर से अब तक 18 बसें मियाद पूरी करने के बाद नीलाम की जा चुकी है। नौ अन्य बसें भी निगम में संचालित होने की सभी शर्ते पूरी कर चुकी हैं। इनकी नीलामी के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks