*एक वर्ष से ऑक्सीजन प्लांटों की नहीं हुई सर्विस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । कोरोना के नये वैरिएंट को लेकर जिले के पांच कोविड-19 अस्पतालों में मंगलवार को मॉक ड्रिल हुई। जांच करने के लिए आए अधिकारियों को पता चला कि एक वर्ष से ऑक्सीजन प्लांट की सर्विस ही नहीं हुई है। निर्देश जारी किए गए कि सभी प्लांटों की सर्विस कराई जाए। इससे कोई कमी हो वह सही कर दी जाएगी।
मॉक ड्रिल में राज्य स्तर से नोडल अधिकारी के रूप में नामित डॉ. सीमा मेहरा, संयुक्त निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ ने एल-1 प्लस अस्पताल सीएचसी बागवाला पर मॉक ड्रिल को देखा। मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर का संचालन कराकर देखा गया। ऑक्सीजन सिलेंडर की स्थिति देखी गई। चिकित्सा उपकरणों का संचालन, दवाओं की उपलब्धता, विधुत बैकअप, स्टाफ की उपलब्धता सहित अन्य बिंदुओं पर मॉक ड्रिल कराई गई। डॉ. सीमा मेहरा ने जनपद की आरटीपीसीआर लैब का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें कर्मियों को अपने कार्य के प्रति सतर्क रहने की निर्देश दिए गए।
वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के एमसीएच विंग स्थित पीकू कोविड वार्ड में मंगलवार को मॉक ड्रिल हुआ। यहां पर जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन एसएमओ डा. हार्दिक कंजारियां ने कोरोना व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने पीकू वार्ड में लगे वेंटीलेटर का संचालन, ऑक्सीजन प्लांट संचालन, ऑक्सीजन कंन्शनट्रेटर, सिलैण्डर को देखा। महिला एवं पुरुष विंग में लगे दोनों ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। इसी समय पता चला कि आक्सीजन प्लांटों की सर्विस नहीं हुई तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि इनको शीघ्र ही सही कराया जाए। इस दौरान उनके साथ पीकू वार्ड नोडल अधिकारी डा. एबी सिंह, सीएमएस डा. अशोक कुमार, डा. राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।
जैथरा सीएचससी पर जनपदीय नोडल ने देखी कोरोना मॉक ड्रिल
जैथरा/सकीट। मंगलवार को सीएचसी जैथरा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मॉक ड्रिल हुई। जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डा. सर्वेश कुमार, एसीएमओ डा. राममोहन तिवारी ने पीकू वार्ड में कोरोना की तैयारियों का जायजा लिया। मॉक ड्रिल को एंबुलेंस भेजकर मरीज को लाया गया। मरीज के आते ही 10 मिनट में वार्ड मे ले जाकर ऑक्सीजन दी गई। एमओआईसी डा. राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि पीकू वार्ड में दो वेंटीलेटर बैड, 10 सादा बैड, 40 ऑक्सीजन कन्शनट्रेटर उपलब्ध है। सकीट में डिप्टी सीएमओ डा. सतीशचन्द्र नागर ने कोरोना वार्ड की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कोरोना संकट देश मे फिर गहराने लगा है। हम सब को बहुत सावधानी बरतनी होगी। एमओआईसी डॉ. गौरव यादव ने बताया कहा कि सीएचसी पर कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयारियां की जा चुकी हैं।