*धोखाधड़ी कर 2.59 लाख हड़पे, देने से मना, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा । सीमेंट भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ले लिए। उसके बाद न तो सीमेंट भेजा और न ही रुपये वापस किए हैं। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना अवागढ़ के मोहल्ला कोलियान निवासी उमेश कुमार ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बन्नू उर्फ सत्यप्रकाश निवासी लोहारी अवागढ़ ने सीमेंट भेजने के नाम पर दो लाख 59 हजार रुपये लिए थे। एक हजार सीमेंट की बोरी भेजनी थी।
आरोप है कि सीमेंट नहीं भेजा है। साथ ही रुपये भी वापस नहीं किए हैं। पीड़ित ने थाना अवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।