एम जी गारमेंट्स वेटरेंस ट्राफी पर इमरान इलेवन का कब्जा-फैसल सिद्दीकी

बाराबंकी फतेहपुर

एम जी गारमेंट्स वेटरेंस ट्राफी पर इमरान इलेवन का कब्जा:

खेल स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है: फहीम सिद्दीकी

बाराबंकी के तहसील फतेहपुर खेल स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
प्रतियोगिताओं के आयोजन से सामाजिक सौहार्द बढ़ता है उक्त उदगार कर्बला ग्राउंड पर आयोजित 3 दिवसीय वेटरेंस क्रिकेट सीरीज के समापन समारोह के अवसर पर समाजसेवी एवं पत्रकार फहीम सिद्दीकी ने व्यक्त किए उन्होंने आगे कहा कि शारीरिक चुस्ती फुर्ती के लिए कोई भी खेल हम अभी प्रतिदिन खेलना चाहिए।
इमरान इलेवन एवं शारिक इलेवन के मध्य खेली जा रही एम जी गारमेंट्स वेटरेंस सीरीज मे इमरान इलेवन ने शारिक इलेवन को 2-1 से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
तीसरे और अंतिम मैच मे इमरान इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी की और 8 ओवर मे 74 रन बनाये।
शारिक़ इलेवन ने 75 रन का पीछा करते हुए 7 ओवर मे 78 रन बना कर सीरीज का पहला मैच जीत पाई।
पहले मैच के मैन ऑफ द मैच मुन्ना,दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच जावेद और फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच मोहम्मद हसीब रहे। मैन ऑफ द सीरीस नूर मोहम्मद उर्फ़ जॉन्टी रहे
विनर प्राइज का पुरुस्कार मोहम्मद इमरान एवं
रनर प्राइज का पुरुस्कार शारिक किदवई को मंताशा गारमेंट्स के मोहम्मद गुफरान के सौजन्य से दिया गया।
बेस्ट अंपयरिंग के मिन्हाज़ कामिल मिन्नु को पारिजात आई टी आई द्वारा नकद पुरुस्कार एवं शाल से सम्मानित किया गया। बेस्ट विकेट कीपिंग के लिए हाजी मोहम्मद शकील को गलव्स एवं ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। सभी 22 खिलाड़ियों को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से गुफरान खान,इश्तियाक अहमद,आरिफ खान,मनोज कुमार यादव,नोमान शेख, मो कदीर,रेहान खान, मो फुरकान,मो कलीम,असलम खान, मो हसीब मो जावेद आदि उपस्थित रहे। समापन पर गुफरान खान ने आए हुए मेहमानों एवं खिलाड़ियों को आभार प्रकट किया।

ब्यूरो रिपोट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी फतेहपुर बाराबंकी

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks