स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार विदेशी युवतियां समेत 15 पकड़े

*स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार विदेशी युवतियां समेत 15 पकड़े*

आगरा, प्रमुख संवाददाता। फतेहाबाद मार्ग (ताजगंज) स्थित राइव स्पा सेंटर में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। रविवार को पुलिस ने छापा मारा। मौके से सात युवतियों और संचालक सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। पकड़ी गई युवतियों में तीन थाईलैंड, दो म्यांमार और दो नॉर्थ ईस्ट की निवासी हैं।

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि लखनऊ निवासी अमित मिश्रा स्पा सेंटर का संचालक है। पुलिस को खबर मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार हो रहा है। ग्राहकों को युवतियां पसंद कराई जाती है। सेंटर में केबिन बने हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। स्पा सेंटर में चार ग्राहक मौजूद मिले। वहां मिली आपत्तिजनक वस्तुओं से साफ हुआ कि देह व्यापार का आरोप सही है। स्पा सेंटर संचालक अमित मिश्रा को भी मौके से पकड़ा गया। उसे भी जेल भेजा गया है।

टूरिस्ट वीजा पर आई थीं भारत पुलिस ने बताया कि थाईलैंड की युवतियां आगरा में नौकरी नहीं कर सकती थीं। तीनों युवतियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। यहां स्पा सेंटर में काम कर रही थीं। तीनों युवतियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks