मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत 05 जनवरी 2022 तक करें आवेदन- मुख्य विकास अधिकारी

एटा , मुख्य विकास अधिकारी डा0 अवधेश कुमार बाजपेयी ने यह जानकारी देते हुये बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत उ0प्र0 शासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ (उपाम) द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को समान अवसर प्रदान करने एवं विभिन्न सेवाओं के चयन में जनपद का प्रतिनिधित्व बढाने के उद्देश्य से जनपद में श्री गंाधी स्मारक इण्टर कालेज जी0 टी0 रोड में निःशुल्क कोचिंग केन्द्र संचालित है। उत्साही एवं मेधावी छात्र/छात्राएं जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं UPSC, UPPCS, JEE, NEET, NDA/CDA में सम्मिलित होना चाहते है एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के कोर्स की तैयारी हेतु योग्य एवं अनुभवी व्याख्याताओं से निःशुल्क कोचिंग लेने के इच्छुक है, ऐसे छात्र/छात्राओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, 103 अरूणा नगर एटा एवं श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज जी0टी0रोड एटा से आवेदन पत्र प्राप्त किये जा सकते है। आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर शैक्षिक योग्यता सम्बंधी प्रपत्र संलग्न करते हुए दिनांक 05-01-2023 तक अनिवार्य रूप से कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, 103 अरूणा नगर, एटा में अथवा श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज जी0 टी0 रोड एटा में अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते है।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत मेधावी छात्र/छात्राओं के प्रवेश हेतु अर्हता जे0ई0ई0/नीट हेतु कक्षा-11 व 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र/छात्राएं। सिविल सेवा/पी0सी0एस0 की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र/छात्राएं अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र/छात्राएं अर्ह होगें। एन0डी0ए0/सी0डी0एस0 की परीक्षा की शैक्षिक योग्यता सम्बंधित प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप होगी।
उन्होंने कहा कि समस्त प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षणोपरांत जनपद स्तरीय समिति द्वारा छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा अथवा मेरिट अथवा साक्षात्कार द्वारा किया जायेगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा छात्र/छात्राओं का चयन होने के उपरांत पाठ्यक्रम के अनुसार निःशुल्क कोचिंग हेतु प्रवेश दिया जायेगा।