अत्यधिक कोहरा के चलते हुआ हादसा /टोला में घुसा ट्रक
आगरा

आज अत्यधिक कोहरा के चलते थाना किरावली क्षेत्र के आगरा जयपुर हाईवे पर नगला कुर्रा मोड़ के सामने सोमवार सुबह आठ बजे जेसीबी से लदे एक ट्रेलर के चेस में पीछे से आए ट्रेलर संख्या आरजे 29 जीबी 0028 घुस गया। हादसे के बाद चालक-परिचालक बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना पर थाना किरावली के प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दोनों को बाहर निकाला।
हादसे में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
वहीं आगरा जयपुर हाईवे पर किरावली की नहर के पास एक ट्रक में एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। एम्बुलेंस के पीछे आ रही कार एम्बुलेंस में टकरा गई. जिसमें करीब तीन लोगों को चोट आई है।