*सिक्किम में शहीद हुए सैनिक श्री भूपेंद्र सिंह जी के गांव ताजपुर अद्दा पहुंचकर पर्यटन मंत्री व जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों आदि ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को मुख्यमंत्री की ओर से आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। सिक्किम बस दुर्घटना में शहीद हुए सैनिक श्री भूपेंद्र सिंह जी के ताजपुर अद्दा पहुंचकर पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों आदि ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को आर्थिक सहायता का चेक मुख्यमंत्री योगी सरकार के मंत्री श्री जयवीर सिंह भदौरिया जो कि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में प्रदान किया।
अमर शहीद का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया, माँ भारती के सच्चे सपूत को शत शत नमन!
इस अवसर पर मा0 विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, गजेन्द्र सिंह चौहान “बबलू” व डॉ. विनय प्रताप,कुशल प्रताप सहित जनपद के अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण, एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारीगण, सेना के जवान, क्षेत्रीय जनसामान्य मौजूद रहा।