मीरपुर में 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने सस्ते में गंवाए चार शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट

मीरपुर में 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने सस्ते में गंवाए चार शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट
*टीम इंडिया जीत से महज 100 रन दूर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

मीरपुर, एजेंसी। मेहदी हसन मिराज (12/3) की शानदार गेंदबाजी से बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को मात्र 45 रन पर भारत के चार विकेट चटकाकर मैच को रोमांचक बना दिया है। टीम इंडिया जीत से अभी 100 रन दूर है जबकि उसके छह विकेट शेष हैं।

आसान नहीं लक्ष्य पिच से टर्न और उछाल मिल रहा है और ऐसे में भारतीय टीम के लिए लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं होगा। उसके पास सिर्फ दो विशेषज्ञ बल्लेबाज ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर बचे हैं। दोनों ने पहली पारी में बड़ी अर्धशतकीय पारियां खेली थी। नाइटवॉचमैन अक्षर पटेल (26 नाबाद) की जवाबी हमले की रणनीति अब तक कारगर साबित हुई है। उनके साथ एक अन्य नाइटवॉचमैन जयदेव उनादकट तीन रन पर खेल रहे हैं। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 231 रन बनाकर भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। भारत इस सीरीज में क्लीन स्वीप करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण अंक हासिल करने की कवायद में है।

राहुल फिर फ्लॉप भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने तीसरे ओवर में ही कप्तान केएल राहुल (एक) का विकेट गंवा दिया। शाकिब अल हसन (21/1) की ऑफ स्टंप की तरफ तेजी से टर्न लेती गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर नुरुल हसन के दस्तानों में चली गई। राहुल इस पूरी सीरीज में रन बनाने के लिए जूझते रहे। भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा (छह) आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। वह ऑफ स्पिनर मेहदी की सीधी गेंद को रक्षात्मक रूप से खेलने के लिए आगे बढ़े लेकिन सही तरह से बचाव नहीं कर पाए और स्टंप आउट हो गए। मेहदी ने इसके बाद शुभमन गिल (सात) को भी चकमा देकर स्टंप आउट कराया और फिर विराट कोहली (एक) को शार्ट लेग पर कैच कराकर भारत को गहरे संकट में डाल दिया।

लिटन व हसन के अर्धशतक बांग्लादेश के बल्लेबाजों को भी टर्न और उछाल से काफी परेशानी हुई। ऐसे में उसके कुछ बल्लेबाजों की जवाबी हमला करने की रणनीति सही साबित हुई। इनमें लिटन दास (73) और सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन (51) के अलावा पुछल्ले बल्लेबाज नुरुल हसन (31) और तस्कीन अहमद (31) शामिल थे।

भारत की तरफ से सभी पांच गेंदबाजों ने सफलता हासिल की। अक्षर पटेल ने 68 रन देकर तीन, रविचंद्रन अश्विन ने 66 रन देकर दो और मोहम्मद सिराज ने 41 रन देकर दो विकेट लिए। इनके अलावा उमेश यादव और उनादकट को एक-एक विकेट मिला।

बांग्लादेश (पहली पारी) 227/10

भारत (पहली पारी) 314/10

बांग्लादेश (दूसरी पारी) 231/10

बल्लेबाज रन गेंद 4/6

शंटो एलबीडब्ल्यू अश्विन 05 31 1/0

जाकिर क. सिराज ब. उमेश 51 135 5/0

हक क. पंत ब. सिराज 05 09 1/0

शाकिब क. गिल ब. जय 13 36 1/0

रहीम एलबीडब्ल्यू पटेल 09 19 0/0

दास ब. सिराज 73 98 7/0

महेदी एलबीडब्ल्यू पटेल 00 05 0/0

हसन स्टं. पंत ब. पटेल 31 29 2/1

तस्कीन नॉटआउट 31 46 4/0

तैजुल एलबीडब्ल्यू अश्विन 01 05 0/0

खालिद रनआउट 04 09 1/0

अतिरिक्त 08

गेंदबाजी उमेश यादव 9-1-32-1

रविचंद्रन अश्विन 22-2-66-2

जयदेव उनादकट 9-3-17-1

मोहम्मद सिराज 11-0-41-2

अक्षर पटेल 19.2-1-68-3

भारत (दूसरी पारी) 45/04

बल्लेबाज रन गेंद 4/6

गिल क. हसन ब. महेदी 07 35 0/0

राहुल क. हसन ब. शाकिब 02 07 0/0

पुजारा क. हसन ब. महेदी 06 12 1/0

अक्षर बैटिंग 26 54 3/0

विराट क. हक ब. महेदी 01 22 0/0

जयदेव बैटिंग 03 08 0/0

गेंदबाजी

शाकिब अल हसन 6-0-21-1

तैजुल इस्लाम 8-4-08-0

मेहदी हसन मिराज 8-3-12-3

तस्कीन अहमद 1-0-04-0

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks