डीएम, एसएसपी ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*डीएम, एसएसपी ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार को देर रात्रि शहर में भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान रोडबेज बस स्टैंड पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए रैन बसेरे, जिला अस्पताल में बनाए गए रैन बसेरा को चेक किया।

डीएम ने कहा कि ईओ नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए यह सुनिश्चित करें यदि कोई व्यक्ति बाहर खुले में सोता पाया जाता है तो उसे रैन बसेरा में पहुचांया जाने की व्यवस्था की जाए। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एसडीएम सदर शिव कुमार, क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह, तहसीलदार सीपी सिंह, कर अधीक्षक मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks