ट्रैक्टर निकालने के विवाद में युवक को मारी गोली

ट्रैक्टर निकालने के विवाद में युवक को मारी गोली, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । ट्रैक्टर निकालने के विवाद में युवक पर फायरिंग कर दी। कंधे में गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। पुलिस प्रथमदृष्टया पत्थर से चोट लगने की बात कह रही है।

थाना अवागढ़ के गांव टोडरपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार खेत है जिसमें गेहूं की फसल की है। आरोप है कि शनिवार शाम को दूसरे पक्ष का एक युवक ट्रैक्टर लेकर आया और उसके खेत से ट्रैक्टर निकालने लगा। पीड़ित ने विरोध किया। विरोध के बाद बात इतनी बढ़ गई। दूसरे पक्ष के युवक ने साथियों संग मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली धर्मेन्द्र के कंधे में जा लगी, जिससे वह घायल हो गए। फायरिंग के बाद आरोपी भाग गए। मामले की जानकारी पर अवागढ़ पुलिस पहुंची। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।

गांव टोडरपुर में मारपीट, फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

राघवेन्द्र सिंह राठौर, सीओ जलेसर एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks