मनरेगा से चल रहे विकास कार्यों का डीएम ने देखा हाल,

*मनरेगा से चल रहे विकास कार्यों का डीएम ने देखा हाल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने विकास खंड जैथरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला हंसी में लगभग चार लाख रुपये की धनराशि से निर्मित कराई गई बाउंड्रीवाल का जायजा लिया। विद्यालय प्रांगण के समीप सरकारी भूमि पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत धुमरी के ग्राम नगला शंकर में 7.30 लाख रुपये की धनराशि से बनाए गए सामुदायिक शौचालय का फीता काटकर लोकार्पण किया।

जिलाधिकारी ने इस दौरान मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। मौजूद खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत को गांव की समस्याओं को निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने धुमरी ग्राम पंचायत में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन फेस-2 के तहत सेंटर के निर्माण कार्य को भी चेक किया। कार्य को शासन की मंशानुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभुदयाल, बीडीओ मो. फैसल आलम, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कालीचरन और ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks