किसान तहसीलों में करेंगे तालाबंदी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*किसान तहसीलों में करेंगे तालाबंदी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जैसी किसान मजदूर हित में प्रबल इच्छाशक्ति का व्यक्ति आज की राजनीति में कहीं दिखाई नहीं देता है। गांव गरीब मजदूर का शोषण करने वाले पटवारी को एक झटके में खत्म करते हुए लेखपाल पद का सृजन किया था। किसान का सबसे ज्यादा शोषण की कड़ी लेखपाल ही बन गया है। कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ कठोर निर्णय ले पाए उस समय प्रदेश और देश की परिस्थितियों के हिसाब से चौधरी साहब ने किसानों को बिचौलियों से निजात दिलाने के लिए मंडी समिति का निर्माण कराया था। अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद प्रदेश में चक्का जाम टालने का आग्रह किया गया था किसान नेताओं के की ओर से उपरोक्त आग्रह को मानते हुए फिलहाल चक्का जाम टाल दिया। तत्काल समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में तहसील की तालाबंदी करने का निर्णय लिया। राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्रत्त्ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अनिल कुमार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव बबलू नागर, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर सुनील यादव आदि मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks