*पुलिस ने तीन घंटे में तलाशा लव, घर में छाई खुशी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

सिढ़पुरा,। थाना क्षेत्र के गांव स्योड़ी से एक चौदह साल का किशोर अचानक घर से कहीं चला गया। घर में बेटे को काफी समय बाद तक नहीं पाकर मां ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस टीम उसे तलाशने में जुट गई।
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि, श्रीमती सीता देवी पत्नी प्रभाकर सोलंकी निवासी स्योड़ी ने थाना सिढ़पुरा पर अपने पुत्र लव कुमार उम्र करीब 14 वर्ष के 21 दिसंबर को समय करीब पांच बजे अचानक गुम होने के सम्बन्ध में थाना सिढ़पुरा पर सूचनी दी। जिस पर पुलिस टीम को लगाया गया।
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सिढ़पुरा पुलिस द्वारा मात्र तीन घण्टे के अन्दर गुम हुए लव कुमार को थाना क्षेत्र के ही ग्राम रामनगर की पुलिया के पास से तलाश कर उसके परिजनों को सुकुशल सुपुर्द किया गया। तलाश करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार त्यागी, एसआई मनोज कुमार शर्मा, गिर्राज किशोर व प्रेम कुमार शामिल थे।