High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया 2023 का कैलेंडर, दो जनवरी 2023 को होगा पहला कार्य दिवस

Allahabad High Court : कोर्ट 28 जनवरी 2023 और 28 अक्तूबर 2023 को इलाहाबाद और लखनऊ बेंच दोनों में शनिवार को भी सुनवाई होगी। लखनऊ खंडपीठ में 18 नवंबर 2023 को को भी सुनवाई होगी जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवकाश रहेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2023 का अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक दो जनवरी 2022 इलाहाबाद हाई कोर्ट का पहला कार्य दिवस होगा। जून में 30 दिनों के ग्रीष्मावकाश को यदि छोड़ दिया जाए तो 12 महीनों में कुल 40 दिनों की छुट्टी होगी। इस तरह से 70 दिनों का अवकाश रहेगा।
कोर्ट 28 जनवरी 2023 और 28 अक्तूबर 2023 को इलाहाबाद और लखनऊ बेंच दोनों में शनिवार को भी सुनवाई होगी। लखनऊ खंडपीठ में 18 नवंबर 2023 को को भी सुनवाई होगी जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवकाश रहेगा। जिला एवं सत्र न्यायालय के लिए हाईकोर्ट अलग से कैलेंडर जारी करेगा। जिला न्यायालयों में कम से कम 265 दिन कार्य दिवस रहेगा।
प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को अवकाश रहेगा लेकिन चतुर्थ शनिवार को न्यायिक अधिकारियों के लिए अवकाश रहेगा। अन्य कर्मचारी सामान्य दिनों की तरह ही कार्य करेंगे। जारी सूचना के मुताबिक जिला न्यायाधीशों को कहा गया है कि वे 2023 में न्यायिक कार्य के लिए किसी एक चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस घोषित करेंगे। जिला न्यायालयों और उच्च न्यायालय के अवकाशों की सूची अलग-अलग रहेगी।
हाईकोर्ट की प्रमुख छुट्टियां
26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस।
18 फरवरी 2023 महाशिवरात्रि।
7 और 8 मार्च 2023 होली।
30 मार्च 2023 रामनवमी।
22 अप्रैल 2023 ईद उल फितर।
29 जुलाई 2023 मोहर्रम।
15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस।
7 सितंबर 2023 जन्माष्टमी।
2 अक्तूबर 2023 गांधी जयंती।
24 अक्तूबर 2023 दशहरा।
12 और 13 नवंबर 2023 दीपावली।
25 दिसंबर 2023 क्रिसमस दिवस।
26 दिसंबर से 2023 से 31 दिसंबर 2023 शीतकालीन अवकाश।