लोगों को अब नहीं लग रही कोरोना की बूस्टर डोज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

लोगों को अब नहीं लग रही कोरोना की बूस्टर डोज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

जिले में 33 लाख 31 हजार 774 को लगी वैक्सीन

एटा, जिले में अब तक कुल 33 लाख 31 हजार 774 लोगों को कोरोना वेक्सीन लगायी गई है। जबकि कोरोना वेक्सीन लगाने के लिए शासन से कुल आबादी का 60 प्रतिशत 11,27,253 का लक्ष्य दिया था। जिसमें से प्रथम डोज 12,64,049, द्वितीय डोज 13,09,815 को लगायी गई है। जिले में 15 से 17 वर्ष तक के युवाओं को प्रथम डोज 1,22,313, द्वितीय डोज 1,15,900 लगायी जा चुकी है। 12 से 14 वर्ष के किशोरों को प्रथम डोज 77,691, द्वितीय डोज 67,204 लगायी जा चुकी है।

● जिले में बूस्टर डोज लगवाने से सात लाख से अधिक रहे वंचित

● अमृत महोत्सव में 75 दिनों तक लगवाई गई बूस्टर डोज

● स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 11,27,253 को किया था चिह्नित

एटा, संवाद। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण चरम पर होने से भारत में भी लोगों को डर सताने लगा है। उसके बाद भी जिले में कोरोना से बचाव को जिले में इम्युनिटी बूस्टर डोज नहीं लगायी जा रही है, जिससे लोग कोरोना संक्रमण को लेकर चिंतित बने हुए हैं। जिले में शासन ने तीन माह 18 प्लस को बूस्टर डोज लगाई गई थी।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शासन से जिले में 75 दिनों तक कोरोना वेक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों को बूस्टर डोज लगाने के निर्देश दिए थे, जिसकी समय सीमा 15 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तकय की गई थी। उसके बाद जिले में बूस्टर डोज लगाना बंद हो गया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने बूस्टर डोज लगाने को जिले में 11,27,253 को चिन्हित किया गया था। इसमें से 3,74,529 लोगों को बूस्टर डोज 75 दिनों में लगायी गई थी। उसके बाद जिले में 7,52,724 लोग बूस्टर डोज लगवाने से वंचित रह गए थे। अब पुन कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका सता रही है। उससे लोगों को इम्युनिटी बूस्टर लगाने के लिए सोचने लगे हैं। जिससे आगामी समय से कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से स्वयं को बचा सके।

शासन ने अमृत महोत्सव के तहत जिले में 18 प्लस को 15 जुलाई से 30 सितंबर तक 75 दिन तक बूस्टर डोज लगवाई गई। उसके बाद शासन से कोई आदेश न आने पर आगे बूस्टर डोज नहीं लगायी गई। जिले में शेष बची वेक्सीन को पहुंचने वाले लोगों को लगवाया गया। जिले में अब 30 डोज कोवेक्सीन की पीएचसी मिरहची पर बची हैं।

डा. रामसिंह

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks