सिद्धार्थ सेंट्रल अकादमी उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र व छात्राओं को जागरूक किया

राजेश कुमार शास्त्री

सिद्धार्थ सेंट्रल अकादमी उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र व छात्राओं को जागरूक किया

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना उसका बाजार के महिला बीट पुलिस अधिकारी नें सिद्धार्थ सेंट्रल अकादमी उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र व छात्राओं को जागरूक किया ।

मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता/ मिशन शक्ति अभियान व साइबर जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण व अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में आज दिनांक 21-12-2022 बलजीत राव, प्रभारी निरीक्षक थाना उसका बाजार के नेतृत्व में महिला बीट पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ सेंट्रल अकादमी उच्च प्राथमिक विद्यालय उसका बाजार में बालिकाओं को उनके सम्मान एवं स्वालंबन मिशन शक्ति अभियान/लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान के दृष्टिगत सरकार द्वारा चलाये गये मिशन शक्ति अभियान एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धी योजनाओ, सुरक्षा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महिला सम्बन्धी अधिकारो के बारे जानकारी दी गयी और शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन न0 -112,181,1076,1090,1098,102,108 आदि के बारे मे भी बताया गया तथा 1930 साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks