लड़का न होने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

लड़का न होने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

एटा, – लड़का न होने एवं दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पर विवाहिता की पिटाई करने एवं फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की रिपोर्ट पिता ने दस ससुरालीजनों पर दर्ज कराई है।
पोस्टमार्टम गृह पहुंची मां जिला मैनपुरी थाना बिछवां के गांव नगला कवीश्वर ने बताया कि बेटी रानी (22) की शादी 2019 में श्यामपाल निवासी हाड़ई मलावन के साथ की थी। आरोप है कि दामाद शराब पीकर बेटी को परेशान करते थे पिटाई करते थे। आरोप है कि दो बेटियां होने के दामाद परेशान करते थे और दहेज की मांग करते थे। चार माह पहले ही बेटी को जन्म दिया था। बड़ी बेटी दो साल की है। आरोप है कि रात में ससुरालीजनों ने मिलकर बेटी रानी की पिटाई कर हत्या कर दी और शव को कमरे में लटका दिया। बुधवार सुबह करीब पांच बजे जानकारी होने पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे। मामले में मृतका के पिता पन्नालाल ने दामउद श्यामपाल सहित दस ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks