जिस्म फरोशी धंधे में लिप्त महिलाएं और ग्राहक सहित पाँच गिरफ्तार

पत्रकारिता की आड़ में जिस्म फरोशी धंधे में लिप्त महिलाएं और ग्राहक सहित पाँच गिरफ्तार लखनऊ ! नाका थाना अंतर्गत चारबाग़ फुट ओवर ब्रिज के नीचे एक अनियंत्रित कार हांडा अमेज़ UP 32 FX 2189 राह चल रहे कई लोगो को चोटिल करते हुए भागने का प्रयास किया ! यह देख लोगो ने कार को घेर लिया ! सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुँचे चारबाग़ चौकी इंचार्ज विनय कुमार मिश्र के मुताबिक पीलीभीत बीसलपुर निवासी रवि बाबू जो खुद को स्वास्थ्य विभाग में इमरजेंसी टेक्निशियंस के पद पर संविदा कर्मी बता रहा था ! पुलिस पूछताछ में रवि बाबू ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पंजाबी होटल के पास मुझसे एक व्यक्ति आकर मिला और लड़कियों की एल्बम दिखाते हुए बोला एक रात का चार्ज 10,000/ है ! सौदा तय होने के बाद तय समय पर जब लड़कियां नही पहुँची तो वो चला गया ! आज लखनऊ आने पर वही लड़का दो लड़कियों एवं दो लड़कों के साथ चारबाग़ क्षेत्र में कार में सवार दिखे जब काट को रोकना चाहा तो कार चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी ! जिससे लोग चोटिल हो गए कार में मौजूद दो लड़कियों ने खुद को पत्रकार बताते हुए पुलिस को रौब में लेने की कोशिश की , प्रेस कार्ड देखने पर प्रेस कार्ड जुलाई 2022 में स्पायर हो चुका था ! पुलिस कार सहित सभी आरोपितों को नाका थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है !

*पत्रकार संतोष शर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks