03 जुआरी 5150 रुपये व ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार

एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते 03 जुआरी 5150 रुपये व ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु जुआरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअसं०- 508/2022 धारा 13G Act पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

  1. शाकिर अली पुत्र वशीर निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा 2. अजय सिंह पुत्र लालाराम निवासी मेहता पार्क थाना कोतवाली नगर एटा 3. सोनू पुत्र नेम सिंह निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात एटा।

अपराधिक इतिहास

  1. मुअस0– 491/2019 धारा 13G Act थाना कोतवाली देहात एटा (शाकिर)
  2. मुअस0– 135/2019 धारा 323, 452, 504, 506 भादवि0 थाना कोतवाली देहात एटा ( सोनू)

बरामदगी का विवरण –

  1. 5150 रुपये व 52 ताश के पत्ते।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 श्री सुनील कुमार सिंह
  2. उ0नि0 श्री जगदीश सिंह
  3. है0कां0 लोकेन्द्र सिंह
  4. है0कां0 एस कुमार
  5. का0 पुष्पेन्द्र कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks