क्रिसमस पर्व का आयोजन बहुत धूमधाम से मनाया

एटा।क्रिसमस के पावन पर्व पीआर आज असीसी कान्वेंट सीनियर स्कूल विद्यालय के प्रांगण में क्रिसमस पर्व का आयोजन बहुत धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम आदरणीय प्रधानाचार्या सिस्टर अंजलि मारिया,उप प्रधानाचार्या सिस्टर बैन्सी, अकाउंटैंट सिस्टर विन्सन,आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रार्थना नृत्य, क्रिसमस कैरल्स गीत, चरवाहों का नृत्य बहुत उत्साह के साथ प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों द्वारा प्रभु ईसा मसीह के जन्म से संबंधित नाटिका का प्रस्तुतीकरण किया गया।सेंटा क्लॉज का आगमन होते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी सेंटा क्लॉज द्वारा बच्चों को टाफ़ी, चाकलेट तथा उपहार दिए गए। क्रिसमस फ़ादर के मंच पर पहुंचने पर प्रधानाचार्या सिस्टर अंजलि मारिया ने सभी कक्षाओं के प्रत्येक वर्ग के लकी ड्रा निकाले , उन्हें उपहार भी दिलवाए। प्रधानाचार्या ने सभी को प्रभु ईसा मसीह के संदेशों से अवगत कराया तथा क्रिसमस की बधाई दी।उन्होंने बताया कि क्रिसमस ईश्वर के प्रेम, उद्धार और आनन्द का मानव जाति को संदेश देता है।यह बहुत खूबसूरत पर्व है।इसे सभी को मिल जुलकर मनाना चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks