एडीएम प्रशासन के साथ लंबे समय तक चली वार्ता में विभागीय अधिकारियों के द्वारा दौड़ाए गए कागजी घोड़ों से किसान नेता असंतुष्ट एडीएम प्रशासन के आग्रह पर एक हफ्ता के लिए चक्का जाम टला 24 को तहसील में समीक्षा होगी

एटा।अखिल भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम प्रशासन से तीसरे दौर की वार्ता हुई उक्त वार्ता में सर्वप्रथम किसनो को खाद, बिजली, पानी तत्काल उपलब्ध कराने की मांग सहित 12 दिसंबर 2022 को एटा कलेक्ट्रेट पर भ्रष्टाचार, अत्याचार, अन्याय के विरुद्ध हुई किसान महापंचायत में उठाए गए बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई उक्त मांग पत्रों पर बिंदुबार संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा भेजी गई रिपोर्ट की समीक्षा की गई उक्त समीक्षा में विभागीय अधिकारियों ने कागजों में लीपापोती कर किसान नेताओं को संतुष्ट कराने का प्रयास किया गया है जिससे किसान नेता संतुष्ट नहीं हुए और वह 23 तारीख को होने वाले चक्का जाम पर अड़ गए जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एटा ने हफ्ता 10 दिन का और समय मांगते हुए कहा कि हम अतिशीघ्र समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं जो संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा रिपोर्ट भेजी है उसकी प्रतिलिपि हम आपको उपलब्ध करा रहे हैं और इन रिपोर्ट में जो कमियां आप लोगों को नजर आ रही हैं या उनमें बेहतर सुधार चाहते हैं उनकी विस्तृत जानकारी आप हमें उपलब्ध कराइए जिस पर उपस्थित प्रतिनिधिमंडल ने तय किया कि 24 दिसंबर को एटा तहसील में बैठक कर संगठन के समस्त सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से बिंदुवार विस्तृत चर्चा करते हुए अग्रिम रणनीति बनाते हुए पुनः मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा जिला प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु दिखाई जा रही सक्रियता को देखते हुए संगठन की तरफ से एक हफ्ता के लिए फिलहाल उत्तर प्रदेश में 23 को होने जा रहे चक्का जाम का कार्यक्रम टाल दिया गया है आवश्यकता पड़ने पर किसान पुनः पूरी ताकत के साथ सड़कों पर उतरने का काम करेंगे संगठन के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी कार्यकर्ता निरंतर संगठन को मजबूत करने में जुटे रहे और संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ से आग्रह है कि अपने बहुमूल्य सुझाव देने हेतु 24 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से एटा सदर तहसील में प्रस्तावित बैठक में अवश्य पधारे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल वर्मा, ताराचंद जाटव ब्लॉक अध्यक्ष सकीट, हाकिम सिंह वर्मा पूर्व प्रधान, राजन सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।