*591परीक्षार्थियों ने छोड़ी डीएलएड परीक्षा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । डीएलएड द्धितीय सेमिस्टर परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को तीन पालियों में 8508 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीनों पालियों में 591 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं।
डायट प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले में नौ केंद्रों तीन पालियों में परीक्षा हुई है। दूसरे तीन तृतीय, चतुर्थ और पंचम प्रश्न पत्र में कुल 9099 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 8508 परीक्षार्थी पहुंचे। इस तरह तीनों पालियों में 591 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। प्रथम पाली में विज्ञान में पंजीकृत 3033 में से 2834 परीक्षार्थी शामिल रहे। इस पाली में कुल 199 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में नौ परीक्षा केन्द्रों पर गणित विषय में 3033 में से 2823 शामिल हुए और 210 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन प्रश्न पत्र में पंजीकृत 3033 परीक्षार्थियों में से 2842 शामिल हुए और 191 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार तीनों पालियों में 9099 में से 8508 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीनों पालियों में 591 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं।
मंगलवार को जीटी रोड स्थित महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज से दोपहर में परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। ● हिन्दुस्तान
● नौ परीक्षा केन्द्र में शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन
●कोहरे में परीक्षार्थियों को पहुंचने में हुई परेशानी
नौ परीक्षा केन्द्रों पर दिनभर रही परीक्षार्थियों की भीड़
एटा। डीएलएड द्वितीय सेमिस्टर परीक्षा शहर में नौ केंद्रों पर संचालित हो रही है, जिसमें अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, क्रिशचीयन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज, महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज, श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज शामिल हैं।