भाजपा 365 दिन चुनावी मोड में काम करने पार्टी – विद्यासागर राय
नमो एप पर लाइक बढ़ाने के लिए रवि राय हुए सम्मानित

वाराणसी 20 दिसंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष रवि राय हिलमिल को मंगलवार को संसदीय कार्यालय मे महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय तथा कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष रवि राय हिलमिल को नमो एप पर लाइक बढ़ाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर संसदीय कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक ने कहा कि उन्होंने 101618 लाइक बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने नगर निकाय चुनाव व मिशन -2024 को लेकर मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत व फुलप्रूफ बनाने तथा बूथों को सक्रिय करने पर बल दिया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि भाजपा 365 दिन चुनावी मोड में काम करने वाला दल है। इसलिए कार्यकर्ताओं को भी निरन्तर संगठन को मजबूत व सक्रिय रखना होगा।
उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लड़ते हुए कार्यकर्ताओ को इतिहास रचना होगा।
पार्टी के मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ ने उक्त जानकारी देते बताया कि बूथ स्तर पर मन की बात सुनने तथा सोशल मीडिया व आईटीसेल को सशक्त करने की रूपरेखा बनाई गई।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, संसदीय कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक, अशोक पटेल, आत्मा विशेश्वर, मधुप सिंह, विकास चौधरी, दिनेश सिंह दीनू, मनु राय आदि मौजूद रहे।