सट्टे की खाईबाडी करते हुये डाट पैंसिल, एक पर्चा सटटा व नगदी 520 रु0 सहित गिरफ्तार

एटा- थाना कोतवाली देहात एटा पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सट्टे की खाईबाडी करते हुये डाट पैंसिल, एक पर्चा सटटा व नगदी 520 रु0 सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में जुआ तथा सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 19.12.2022 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम गिरौरा में अम्बेडकर पार्क के समीप सट्टे की खाईबाडी करते समय अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ छोटेलाल पुत्र भगवान सिह नि0 गिरौरा थाना कोतवाली देहात एटा को एक डाट पैंसिल, एक पर्चा सट्टा व नगदी 520 रु0 सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0स0 502/2022 धारा 13G ACT पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ छोटेलाल पुत्र भगवान सिह नि0 गिरौरा थाना कोतवाली देहात एटा।

आपराधिक विवरण-

  1. मु0अ0सं0 428/19 धारा 323, 504 भादंवि थाना कोतवाली देहात एटा।

बरामदगी-

  1. नगदी 520 रु0 सटटा पर्चा व एक डाट पेन्सिल।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह
  2. है0का0 लौकेन्द्र सिह
  3. का0 दीपक कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks