भाजपा मण्डल अध्यक्ष की पहल पर लगाया गया टीवी जांच कैंप

भाजपा मण्डल अध्यक्ष की पहल पर लगाया गया टीवी जांच कैंप

अहरौरा के डीह वार्ड मे एक ही परिवार के दो बच्चियो की टीवी से हुयी मौत पर कराया गया मुहल्लेवासियो की जांच

अहरौरा, नगर के डीह वार्ड मे टीवी मरीजो के जांच के लिए सीएचसी दस्ते द्वारा डोर टू डोर सैंपल कलेक्शन किया गया, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि के पहल पर सीएचसी अधीक्षक डाक्टर अवधेश सिंह के नेतृत्व मे अहरौरा सीएचसी पर तैनात व जमालपुर से विशेष रूप से बुलायी गयी टीबी जांच टीम मंगलवार को सुबह डीह वार्ड पहुंच लोगो को सैंपल कीट सौंपा व हिदायत दिया कि मुहल्ले मे जिस किसी को भी टीबी संबधित लक्षण खांसी बुखार अथवा सर्दी की शिकायत हो वे लोग परीक्षण अवश्य कऱवा ले जिससे समय रहते लोगो का निदान कराया जा सके, जांच दल मे डाक्टर अभिषेक, सुरेश कुमार रंजीत उपाध्याय सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि जयकिशन जायसवाल विनोद सोनकर रिंकू, विनोद सोनकर बिंदा पंकज सोनकर श्याम लाल सोनकर दिनेश सोनकर सूरज कुमार आदि रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks