आठ डिग्री पहुंचा जिले का तापमान ,कांपे लोग, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर घने कोहरा होने से पास की चीज भी देखने में नहीं आ रही थी। ●
आठ डिग्री पहुंचा जिले का तापमान ,कांपे लोग
रेलवे पुल के नजदीक कोहरे के बीच स्कूल जाते जूनियर क्लास के बच्चे । ●
शहर में अब तक नहीं की गई अलाव की व्यवस्था
एटा। गलन भरी सर्दी के साथ कोहरे की दस्तक होने के बाद भी नगर पालिका ने शहर के प्रमुख तिराहो, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं कराई है। इसके कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करते देखा जा रहा है।
बाजारों में बढ़ी गर्म कपड़ों की डिमांड
एटा। कोहरे की दस्तक होते ही शहर के बाजारों में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। सोमवार को शहर के बाबूगंज, घंटाघर, सब्जी मंडी, गांधी मार्केट आदि बाजारों के अलावा जीटी रोड स्थित ब्रांडेड कपड़ों के शोरूमों पर गर्म कपड़े खरीदने वालों की अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ बनी रही। इसके साथ ही रजाई, गद्दे, कंबल आदि की भी जमकर बिक्री हई।
कोहरे की दस्तक
एटा, संवाद। सोमवार को समूचा जनपद घने कोहरे की चादर से ढका रहा। सर्दी के मौसम में पहली बार घना कोहरा होने की वजह से रबी संबंधी फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों के चहरे भी खुशी से खिल उठे।
रविवार मध्य रात्रि से शुरू होकर अगले दिन सोमवार तक घना कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक कोहरा सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक बना रहा। इस दौरान शहर के मुख्य मार्ग जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड, रेलवे रोड, निधौली रोड, आगरा रोड, अलीगंज रोड, गंजडुंडवारा रोड, आमांपुर रोड, कासगंज रोड आदि सभी मार्गों पर गुजरने वाले वाहनों को हैडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा। घने की कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। सोमवार को मौसम का पहला घना कोहरा पड़ते ही लोगों ने गर्म कपड़े पहन लिए। लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश की।
किसानों को अच्छा फसल उत्पादन की उम्मीद एटा। बीते दिन तेज धूप निकलने से दिन का तापमान अधिक होने से गेहूं, सरसों एवं आलू का उत्पादन करने वाले किसानों को चिंता बनी हुई थी कि अगर इसी प्रकार दिन में तापमान बना रहा तो फसलें समय से पहले पक कर तैयार हो जाएगी। इससे फसल उत्पादन पर बड़ा असर पड़ेगा। किसानों के अलावा केवीके वैज्ञानिकों ने भी चिंता जाहिर की थी, लेकिन सोमवार को कोहरे पड़ने से किसानों ने चैंन की सांस ली है। कोहरा अधिक पड़ने से गेहूं, सरसों एवं आलू उत्पादक किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे है।
अलाव जलाकर लोगों ने किया सर्दी से बचाव, मार्गों पर दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए गुजरते रहे वाहन, दृश्यता शून्य रही