यूरिया की किल्लत व मनमाने दाम वसूलने पर प्रशासन सख्त

यूरिया की किल्लत व मनमाने दाम वसूलने पर प्रशासन सख्त
*चार खाद विक्रेताओं के लाइसेंस होंगे निलंबित, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । जनपद में यूरिया खाद की किल्लत के बीच मनमाने दाम वसूलने की शिकायतों पर जिला कृषि अधिकारी व एडीओ कृषि की टीमों ने खाद बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। स्टॉक का पीओएस से मिलान नहीं होने की वजह से चार खाद बिक्री केंद्रों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई। जबकि अधिक दाम में खाद उपलब्ध कराने की शिकायत पर दो केंद्र संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अधिकारियों ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

जनपद में किसानों को उचित दामों पर खाद उपलब्ध कराने के लिए डीएम के निर्देश पर सोमवार को जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार सिंह चौहान व सभी ब्लॉक के एडीओ पंचायत कृषि ने उर्वरक बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विपुल खाद भंडार अमांपुर, मां दुर्गा किसान केंद्र याकूतगंज, जितेंद्र ट्रेडर्स मोहनपुर, गुरुजी खाद भंडार सिकहरा के निरीक्षण के दौरान मौके पर स्टॉक पीओएस से मिलान नहीं कराया जा सका। जिसकी वजह से सभी विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा शर्मा फर्टिलाइजर्स दरियाबगंज, भगवान खाद भंडार एटा रोड सहावर के बारे में किसानों ने अधिक मूल्य पर यूरिया बिक्री की शिकायत पर नोटिस जारी किया है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 7133 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है, मंगलवार को चंबल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की अलीगढ़ रैक से 400 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त होगी। डीएम के निर्देश पर सहकारी समितियों पर 700 मीट्रिक टन यूरिया भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जनपद में यूरिया की कमी नहीं होने दी जाएगी, किसान जरूरत के अनुसार ही खाद की खरीद करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks