भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि भी मुक्त हो रामभद्राचार्य

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि भी मुक्त हो रामभद्राचार्य, रिपोर्ट योगेश मुदगल

वृंदावन, – रमणरेती मार्ग स्थित कथावाचक कृष्णचंद्र ठाकुरजी के आवास पर आयोजित कथा में प्रवचन करते हुए जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने सोमवार को कहा कि भगवान कृष्ण की जन्मभूमि का वर्णन सनातन धर्म के हर शास्त्रत्त्-पुराण में है। जिस तरह भगवान श्रीराम की जन्मभूमि लंबे संघर्ष के बाद मुक्ति दिलाई जा सकी। ऐसे ही अब समय आ गया है कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि भी मुक्त हो और वहां दिव्य और भव्य श्रीकृष्ण जन्मस्थान का निर्माण हो।

*उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति व दिव्य मंदिर निर्माण के लिए

ब्रजवासियों, सनातनधर्मियों व संतों का आह्वान करते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्रप्रताप सिंह का साथ देने की अपील की। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। प्रयास कर रहे हैं कि जल्द ही अदालत अपना निर्णय सुनाए और जन्मस्थान अतिक्रमण मुक्त हो। भगवान श्रीकृष्ण अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित हों। इस अवसर पर इंद्रेश उपाध्याय, महंत फूलडोल बिहारीदास, रामकृपाल त्रिपाठी, संत गोपेश बाबा, राजनारायण द्विवेदी आदि मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks