मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के एक डिग्री कॉलेज मैं रविवार सुबह 11:00 बजे से नीमा एग्जीक्यूटिव इलेक्शन नई कार्यकारिणी की वोटिंग प्रारंभ हुई तथा देर शाम तक वोटिंग के नतीजे निकल कर आए। बताते चलें मुरादाबाद (नीमा) प्रेसिडेंट डॉक्टर शाहिदीन कुरेशी की अध्यक्षता में हुई। शहर व आसपास के गणमान्य डॉक्टर मौजूद रहे। जिन्होंने वोटिंग में हिस्सा लिया। डॉक्टर शाहिदीन कुरैशी द्वारा पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया गया कि, आज रविवार को मुरादाबाद (नीमा) की नई कार्यकारिणी पद हेतु वोटिंग हो रही है। हमारे लगभग 350 मेंबर है जो शांतिपूर्ण व अच्छे तरीके से पोलिंग पर वोट कर रहे हैं। वोटिंग करीब 4:00 बजे तक समाप्त होगी। उसके बाद कॉन्टिग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी इसके बाद करीब 3 घंटे में नतीजे सामने आएंगे। इस वोटिंग में आयुर्वेदिक के डिग्री होल्डर व इसके अलावा भी बीयूएमएस के अन्य डॉक्टर वोटिंग कर रहे हैं। इस वोटिंग का उद्देश्य एक मजबूत संगठन बनाना है। (नीमा) के सदस्यों की जो भी परेशानियां होगी वह सभी डॉक्टर कंधे से कंधा मिलाकर उसका हल निकालेंगे। वोटिंग में जीत हासिल करने वालों में रहे प्रेसिडेंट डॉ शाहिदीन कुरेशी, जनरल सेक्रेटरी डॉ नाजिम खान, त्रेअसुरेर डॉक्टर मोहम्मद आरिफ रहमान, वाइस प्रेसिडेंट डॉ शहाबुद्दीन,ज्वाइंट सेक्रेट्री डॉ उबैद उर रहमान, ऑर्गनिसे सेक्सटरी डॉ फ़िरोज़ चौहान, असिस्टेंट सेक्रेटरी, डॉ फहीम बेग आदि ने जीत हासिल की। जीत हासिल करने के बाद सभी ने अपने विचार विमर्श किए।