नगर निगम के ठेकेदार चाहे जहां कचरा, मिट्टी, मलबा डाल डाल कर चले जाते हैं

हर शाख पे उल्लू बैठा है – अंजामें गुलिस्तां क्या होगा ?

जयपुर (नि. सं. ) नगर निगम के ठेकेदार चाहे जहां कचरा, मिट्टी, मलबा डाल डाल कर चले जाते हैं, चाहे वह जगह सिविल लाइन जैसी कितनी ही महत्वपूर्ण हो । ऐसी ही एक शिकायत सिविल लाइन स्थित आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता समाजसेवी एडवोकेट राजेंद्र मोदी ने नगर निगम में दर्ज करवाई है । वरिष्ठ स्वतंत्र राष्ट्रीय पत्रकार राजेंद्र मोदी ने कहा कि जब राहुल गांधी यहां होटल जय महल पैलेस आए थे तो उनकी तैयारी के लिए निगम के बेनामी ठेकेदार ने रोड ठीक करने के नाम पर यहां जैकब रोड़ पर सुख से जीवन यापन करने वाले सभ्य समाज ” सुखी जीवन कॉम्प्लेक्स ” के गेट के सामने लाखों टन कचरा, मिट्टी, व मलबा बेशर्मी से डाल दिया है, जिसे उठाने के लिए 3 बार नगर निगम में शिकायत कर दी गई है, परिणाम ! वही ढाक के तीन पात ! कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जबकि यहां रहने वाले बड़े बड़े ऑफिसर्स आने जाने के लिए बेहद परेशान है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है । यहां हर शाख पे उल्लू बैठा है – पता नही अंजाम गुलिस्तां क्या होगा । शायद कोई कार्यवाही इस गैर जिम्मेवार ठेकेदार पर हो जाए इस आशय का एक पत्र मोदी ने मुख्य मंत्री अशोक गहलोत को फोटोज के साथ भेजा है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks