राजेशकुमार शास्त्री
एंटी सोशल और एंटी नेशनल गतिविधियों के सम्बन्ध मे सूचना संकलन करने हेतु सभी को पुलिस नें अवगत कराया

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के थाना लोटन पुलिस नें सीमा क्षेत्र के ग्राम सुरक्षा समिति की सदस्यों के साथ गोष्ठी कर आपसी सौहार्द/शान्ति व कानून-व्यवस्था कायम करनें की अपिल की गयी । मिली सूचना के अनुसार अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर की कवच योजना के क्रम में सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में घनश्याम सिंह थानाध्यक्ष कपिलवस्तु के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18 दसम्बर को भारत-नेपाल सीमा की प्रभावी सुरक्षा-व्यवस्था हेतु कवच योजना के आदेश के अनुपालन मे थाना क्षेत्र के बॉर्डर एरिया के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ मिटिंग की गयी तथा अधिकारीगणों द्वारा दिये गये आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया तथा शान्ति व कानून व्यवस्था कायम करनें की अपिल की गयी । जिसमे एंटी सोशल और एंटी नेशनल गतिविधियों के सम्बन्ध मे सूचना संकलन करने हेतु सभी को अवगत कराया गया ।